फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The risk of accident increased due to the fall of the security wall

सुरक्षा दीवार गिरने से बढ़ा सड़क के क्षतिग्रस्त होने का खतरा

Mon, 08 Aug 2022 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
The risk of accident increased due to the fall of the security wall
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया के समीप स्वाड़ा मोड़ के पास सड़क के किनारे बनी सुरक्षा दीवार गिर गई है। दीवार के गिरने से इस क्षेत्र में सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही हादसे का भी खतरा बढ़ गया है। बताते चलें कि सुरक्षा दीवार को बने अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। इससे लोनिवि के निर्माण कार्यों पर भी सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम के कारण ध्वस्त हुई सुरक्षा दीवार के कारण मार्ग पर चलने वाले वाहनों के लिए खतरा पैदा हो गया है। सुरक्षा दीवार के गिरने से सड़क के नीचे की मिट्टी के बैठने का भी खतरा बढ़ गया है। बारिश में पानी के साथ सड़क के किनारे की मिट्टी खाई में गिर रही है। स्थानीय निवासी सूरत सिंह, मिजान लाल, कृपाल बिष्ट, माया सिंह तोमर, नारायण तोमर, सुरेंद्र चौहान, गीताराम का कहना है कि स्वाडा मोड़ पर सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। एक साल से भी कम समय में दीवार का धराशायी हो जाना लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार को यदि शीघ्र नहीं बनाया गया तो बरसात के मौसम में कालसी-चकराता मार्ग के बंद होने की नौबत आ सकती है। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार का कहना है कि उस स्थान पर भूस्खलन का खतरा ज्यादा है जिसके कारण दीवार बैठ गई है। सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए दोबारा से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed