फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The raids of the Forest Department Rescue Team recovered the meat of wildlife including three rare species of snakes.

वन विभाग के छापे में दुर्लभ प्रजाति के तीन सांप और वन्यजीवों का मांस बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
The raids of the Forest Department Rescue Team recovered the meat of wildlife including three rare species of snakes.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून वन मुख्यालय की रेस्क्यू टीम और हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने संयुक्त रूप से हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में सपेरा बस्ती में औचक छापा मारकर दुर्लभ प्रजाति के तीन सांपों के साथ ही वन्यजीवों का मांस बरामद कर लिया। लेकिन संयुक्त टीम के छापे की भनक आरोपी शिकारियों को लग गई और वे चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम को गोपनीय तौर पर जानकारी मिली कि हरिद्वार के पथरी स्थित सपेरा बस्ती में एक आरोपी के घर में दुर्लभ प्रजाति के सांपों के साथ ही वन्यजीवों का मांस रखा है। इस सूचना पर अधिकारियों के निर्देश पर रेस्क्यू टीम हरिद्वार पहुंची और प्रभागीय वन अधिकारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। आखिरकार रेस्क्यू टीम के साथ ही वन विभाग की टीम ने सपेरा बस्ती में औचक छापा मारकर एक घर से दुर्लभ प्रजाति के सांपों में शामिल \" \"कामन सेंड बोआ\" प्रजाति के तीन सांपों को बरामद करने के साथ ही वन्यजीवों का मांस बरामद कर लिया। लेकिन संयुक्त टीम के छापे की भनक आरोपियों को आरोपी शिकारियों को लग गई है और वे छापामार कार्रवाई कर रही टीम को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। फिलहाल प्रभागीय वन अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरिद्वार वन प्रभाग की टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त छापामार कार्रवाई कर सांपों के साथ ही वन्यजीवो के मांस को बरामद किया है। संयुक्त टीम में रेस्क्यू टीम के रवि जोशी, जीतेन्द्र बिष्ट, प्रवेश कुमार अरशद के अलावा रेंजर अजय ध्यानी, वन दरोगा राजेश राठौर, केदारनाथ नीरज कुमार समेत कई वनकर्मी शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed