{"_id":"64becf1fdb105cec300f5d34","slug":"the-public-toilet-located-in-the-nagar-panchayat-area-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-208329-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एक सप्ताह से बंद पड़ा सुलभ शौचालय, लोगों को हो रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एक सप्ताह से बंद पड़ा सुलभ शौचालय, लोगों को हो रही परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले महीने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया था उद्घाटन
नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय करीब एक सप्ताह से बंद पड़ा रहा है। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है।
एमडीडीए ने सेलाकुई बाजार में सुलभ शौचालय का निर्माण कराया था। शौचालय करीब चार वर्ष तक बंद था। अधिशासी अधिकारी के प्रयासों से इसे जनता के लिए खोला गया। बीते माह विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर ने इसका उद्घाटन किया। जिससे सेलाकुई आने वाले लोगों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों को सुविधा हो रही थी, लेकिन शौचालय के बंद होने से लोगों को परेशानियां हो रही हैं।
शौचालय के संचालन की जिम्मेदार संभाल रहे सतीश ने बताया कि सुलभ शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है। व्यवस्था के तहत पड़ोस से पानी का कनेक्शन लिया गया है। जहां की मोटर खराब हो गई है। जिस कारण शौचालय बंद हैं। व्यापारी सुनील कुमार, राकेश, सचिन थापा, सोनू ने शौचालय को खोलने की मांग की है। कहा कि बाजार में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। साथ ही दिनभर इंडस्ट्री एरिया में भी लोगों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन शौचालय के बंद होने की वजह से लोगों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भगवंत सिंह बिष्ट ने बताया कि सुलभ शौचालय बंद होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। संचालक ने भी पानी की समस्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। यदि पानी की समस्या से है तो टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही पानी का स्थायी कनेक्शन जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन