{"_id":"65e8c052bfb71059be0e0de4","slug":"the-protest-by-anganwadi-workers-continued-for-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-365667-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 18 हजार मासिक मानदेय मांग बिल्कुल जायज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 18 हजार मासिक मानदेय मांग बिल्कुल जायज
विज्ञापन
I- 16 वें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारीI
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा। विकासनगर और कालसी ब्लॉक परिसर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान ब्लॉक के आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके रहे।
विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष संयोगिता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की 18 हजार मासिक मानदेय की मांग बिल्कुल जायज है। सरकार इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान सुनीता, बबली, लक्ष्मी देवी, सीमा, मीना, रजनी आदि उपस्थित रहीं।
वहीं, कालसी ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर डटी रहीं। उन्होंने कहा कि उनसे मूल कार्य के साथ अन्य विभागों का भी कार्य लिया जाता है, लेकिन काम के सापेक्ष मानदेय नहीं मिलता है। कहा कि आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य को देखते हुए 600 रुपये दैनिक के हिसाब से 18 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग न्याय संगत है। इस दौरान पूनम तोमर, सुशीला, कृष्णा, अनीता रीता, दीपा पंवार, रूमिता, सुमित्रा भंडारी, गेंदो देवी आदि उपस्थित रहे।