फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The problem of throwing garbage on the road in Mussoorie

मसूरी में कूङे का पहाङ बना,कूङे से निकलने वाली दुर्गंध से आसपास के घरों में लोगों का रहना हुआ मुश्किल

Sun, 28 Aug 2022 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
The problem of throwing garbage on the road in Mussoorie
पहाड़ों की रानी मसूरी में कूड़ा निस्तारण की समस्या गहराती जा रही है, लेकिन नगरपालिका को कोई समाधान नहीं सूझ रहा है। ड्राइव वेस्ट कलेक्शन सेंटर भरने से अब सड़क पर कूड़ा फेंकने की नौबत आ गई है। खुले में पड़े कूड़े से उठ रही दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

देहरादून नगर निगम ने दो अगस्त से मसूरी का कूड़ा शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं रिसाइक्लिंग प्लांट में ले जाने पर लगा दी थी। तभी से शहर में कूड़ा निस्तारण की गंभीर समस्या पैदा हो गई। तभी से डोर-टु-डोर उठने वाला 15 टन कूड़ा रोजाना टिहरी बाइपास रोड स्थित आईडीएच बिल्डिंग के पास बने ड्राइव वेस्ट कलेक्शन सेंटर में डंप किया जा रहा है। कूड़ा नहीं उठने से कुछ दिन पहले यह भी भर गया। कोई और व्यवस्था नहीं होने से अब कूड़े को डंपिंग जोन वाली सड़क पर खुले में ही डाला जा रहा है। ऐेसे में टिहरी बाईपास के फैराफिट के किनारे भी कूड़ा जमा होने लगा है।
विज्ञापन

नगरपालिका के सभासद दर्शन रावत का कहना है कि कूड़े के उचित निस्तारण के लिए शासन से अनुमति की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हो रही है। जब तक मसूरी में कूड़ा निस्तारण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो जाती, शासन को कूड़ा शीशमबाड़ा ले जाने की अनुमति देनी चाहिए। सभासद प्रताप पंवार ने कहा कि खुले में कूड़े के ढेर लगने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। आसपास के लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी में कूड़ा निस्तारण की समस्या गंभीर और चुनौतीपूर्ण हो गई है। कुछ हद इसके समाधान के लिए इस साल के अंत तक नगरपालिका प्रशासन की ओर से आईडीएच के पास ही बायोमीथेन प्लांट लगा दिया जाएगा। ऐसे में दिसंबर तक मसूरी के कूड़े के शीशमबाड़ा भेजने की अनुमति के लिए मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।
-नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed