{"_id":"65db8e8bb0266e875d098878","slug":"the-police-station-arrested-the-accused-of-kidnapping-of-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-358050-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
Iशादीशुदा आरोपी के हैं चार बच्चे, पोक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा दर्जI
थाना पुलिस नाबालिग के अपहरण के आरोपी को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चार बच्चों का पिता है। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि बीती 19 जनवरी को एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच सभावाला चौकी प्रभारी राजेश असवाल को सौंपी। जांच में पता चला कि सद्दाम उर्फ हुसैन खान निवासी ग्राम जानीपुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया है।
मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन का पता किया गया। हरियाणा में आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी हुसैन खान उर्फ सद्दाम को कस्बा आदर्श नगर सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से को सकुशल बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर पोक्सो, दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दिया है।