फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The police have registered an FIR against unidentified assailants and

Dehradun News: शराब ठेके के बाहर गोलीकांड मामले में अज्ञात हमलावरों पर प्राथमिकी

Sat, 04 Jul 2026 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
The police have registered an FIR against unidentified assailants and
रायपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में नवीन राणा और कविंद्र शर्मा गोली लगने से घायल हुए हैं। नवीन राणा के साथी दिवाकर खंडूड़ी की तहरीर पर जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, तीन जुलाई की रात करीब नौ बजे नवीन राणा और रोहन कुमार रिंग रोड स्थित शराब के ठेके के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तीन-चार युवक दौड़ते हुए वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दो राउंड फायर किए।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, एक गोली नवीन राणा की छाती के बगल में लगी और आर-पार हो गई। वहीं दूसरी गोली वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति कविंद्र शर्मा के पैर में जा लगी। गोली लगते ही दोनों घायल होकर गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद नवीन राणा को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे घायल कविंद्र शर्मा का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाकर खंडूड़ी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अज्ञात हमलावरों ने नवीन राणा की हत्या की नीयत से फायरिंग की। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
----------------

आरोपियों की तलाश में पश्चिमी यूपी में दबिश
पुलिस ने गोलीकांड के खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। हमलावरों के पश्चिमी यूपी में छिपे होने की आशंका पर दून पुलिस की टीमें वहां अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही देहरादून में उनके ठिकानों की भी तलाश की जा रही है।

---------------
घायल ने ही खोला गोलीकांड का असल राज

देहरादून। पुलिस की पूछताछ में उपचार के लिए भर्ती घायल ने ही गोलीकांड का असली राज खोला है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया है कि वह किसी दोस्त के साथ वहां गया था। कविंद्र शर्मा के दोस्त दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कविंद्र को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ठेके के पास हुए विवाद में कविंद्र के ऊपर गोली ऐसे ही नहीं चली वह खुद किसी साथी के लड़ाई-झगड़े की सूचना पर वहां पहुंचा था। पुलिस टीमों ने कविंद्र से गहराई से पूछताछ कर कुछ आरोपियों की पहचान भी की है जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

---------------

ठेके के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
देहरादून। गोलीकांड के बाद रायपुर क्षेत्र की छह नंबर पुलिया के पास स्थित ठेके के बाहर स्थानीय लोगों और कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने वहां से शराब का ठेका हटाने की मांग की। कहा कि लंबे समय से इस संबंध में मांग की जा रही है फिर भी शासन-प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। गोलीकांड के बाद शुक्रवार रात को ही स्थानीय लोग ठेके के विरोध में धरने पर बैठ गए थे। शनिवार को सुबह से ही कांग्रेस के कुछ नेता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और ठेके के बाहर धरना शुरू कर दिया। आनन-फानन में अधिकारियों को वहां पर पुलिस बल भेजना पड़ा। आक्रोशित लोग बोले जब तक ठेका नहीं हटाया जाता तब तक वह प्रदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed