फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The police has released the route plan for the

Dehradun News: नए साल को लेकर पुलिस का रूट प्लान जारी

Sat, 30 Dec 2023 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The police has released the route plan for the
Iनए साल पर ड्रोन से निगरानी करेगी पुलिस, हुडदंग मचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाईI
विज्ञापन


नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने नए साल के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। नए साल के जश्न पर पुलिस ड्रोन के माध्यम से निगरानी करेगी। इस दौरान पुलिस शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



वहीं मसूरी डायवर्जन व बाटाघाट चेक पोस्ट से मसूरी आने वाले भारी वाहन 31 दिसंबर एक जनवरी को रात 12 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। देहरादून पुलिस ने दून की जनता और पर्यटकों से दून, मसूरी और ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


ये रहेगा रूट

-दिल्ली से रुड़की और सहारनपुर से आने वाले पर्यटकों को मोहंड, आशारोड़ी, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, सैंट ज्यूड चौक, बल्लुपुर चौक, गढ़ी कैंट तिराहा, अनारवाला तिराहा, जोहड़ी गांव, मसूरी रोड, कुठाल गेट से होते हुए मसूरी जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों को हरिद्वार-ऋषिकेश से हर्रावाला, मोहकमपुर फ्लाईओवर, जोगीवाला, कैलाश अस्पताल, पुलिया नंबर छह, रिंग रोड़, लाडपुर तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, किरशाली चौक, सांई मंदिर तिराहा, मसूरी डायवर्जन, कुठालगेट से मसूरी जाना होगा।

Iमसूरी से पर्यटकों की वापसी का ये रहेगा प्लानI

मसूरी से कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, राजपुर, साईं मंदिर, कृरशाली चौक, आईटी पार्क, तपोवन बायपास रोड, नालापानी चौक, तपोवन गेट, लाडपुर तिराहा, पुलिया नंबर छह, जोगीवाला से ऋषिकेश, हरिद्वार और आईएसबीटी की ओर जा सकेंगे।



Iयहां रहेंगे बैरियरI



जोगीवाला, बंगाली कोठी, सहस्त्रधारा क्रासिंग, महाराणा प्रताप चौक रायपुर, मसूरी डायवर्जन, शिमला बायपास, आशारोडी, कुठालगेट, बल्लूपुर चौक साईं मंदिर पर पुलिस बैरियर लगाएगी।

Iमसूरी से देहरादून जाने वालों का ये रहेगा प्लानI

-मसूरी से दून जाने वालों को किंग क्रेग से जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से मेन रोड पर भेजा जायेगा।



-पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी होते हुए मेन रोड़ पर भेजा जाएगा।

-लाल टिब्बा से आने वाले वाहनों को मंलिगार तिराहे से डायवर्ट करते हुए बुडस्टॉक स्कूल के नीचे से जेपी बैंड और जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी होते हुए मेन रोड पर भेजा जाएगा।




-धनोल्टी और बाटाघाट से आने वालों को जेपी बैंड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी होते हुए मेन रोड़ पर भेजा जाएगा।

मसूरी में यहां रहेगी पार्किंग

मसूरी में आने वाले पर्यटकों के लिए नगर पालिका पार्किंग, कंपनी गार्डन पार्किंग, एमडीडीए की लाइब्रेरी पार्किंग, पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैंड, साइलिस्टन पार्किंग पिक्चर पैलेस, एमडीडीए पार्किंग लंढोर, टॉउन हाल पार्किंग नगर पालिका कुलड़ी, किंग ग्रेग पार्किंग, मल्टीस्टोरी पार्किंग कैंपटी स्टैंड पर पार्किंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed