फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The police did not allow the effigy to be burnt, so did the fast

देहरादून: पुलिस ने नहीं फूंकने दिया पुतला तो किया उपवास

Sat, 11 Feb 2023 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The police did not allow the effigy to be burnt, so did the fast
युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर तिलक भवन में उपवास किया। साथ ही भर्ती घोटाले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में पुलिस ने उन्हें पुतला नहीं फूंकने दिया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस का शुक्रवार को पहाड़ी गली में सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम था। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक चौहान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें पुतला दहन कार्यक्रम करने से रोका। इसके विरोध में काला दिवस मनाते हुए काली पट्टी बांधकर दो घंटे का उपवास किया गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय जैन ने कहा कि सभी भर्ती घोटालों में भाजपा के नेताओं के लिप्त पाए जाने से धामी सरकार बौखला गई है।
विज्ञापन

युवाओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतंत्र में तानाशाही का सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रदेश सचिव विकास शर्मा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि सरकार यह सोचती है कि लाठीचार्ज कर युवाओं की आवाज को दबा देगी, तो बहुत बड़ी गलतफहमी है। इस मौके पर कितेश जायसवाल, नीरज अग्रवाल, विकास शर्मा, अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, इतेंद्र पुंडीर, विनय जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित पंवार ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कहा कि बेरोजगार युवकों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। इस दौरान राकेश नेगी, अशोक नेगी, दीपक धीमान, हरीश बिष्ट, अरशद खान मौजूद रहे।


आर्यन संगठन ने भी जताया विरोध
आर्यन संगठन ने भी मंडी चौक पर सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष सुमित नेगी ने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ भर्ती परीक्षा नहीं करा पा रही है। सभी भर्तियों में धांधली की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में जसपाल सिंह, राहुल चौहान, शुभम सकलानी, शाहरुख गौर, सुमित सैनी, सोहन रावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed