फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The police conducted a surprise inspection of the Public Service Centres.

Dehradun News: पुलिस ने जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

Fri, 07 Aug 2026 08:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
The police conducted a surprise inspection of the Public Service Centres.
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र के जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जनसुविधाओं, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया गया। संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे आमजन को निर्धारित सेवाएं नियमानुसार और समय पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया संचालकों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि न लेने और प्रत्येक सेवा की रसीद देने को कहा गया। पुलिस ने साफ-सफाई, सूचना-पट्ट, ऑनलाइन सेवाओं की उपलब्धता और आमजन से शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कूटरचित दस्तावेज न बनाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, आवेदकों के दस्तावेज का सत्यापन सावधानीपूर्वक करने को कहा गया। निरीक्षण में मिली कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed