{"_id":"6705bdd59f3794ba5506b134","slug":"the-police-arrested-the-three-accused-who-snatched-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-520741-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बुजुर्ग से 40 हजार रुपये छीनने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बुजुर्ग से 40 हजार रुपये छीनने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंडी में अरबी बेचकर घर लौट रहे बुजुर्ग काश्तकार से 40 हजार की नकदी और मोबाइल छीनने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
चार अक्तूबर को कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम गांगरोऊ निवासी थापा सिंह अरबी बचने के बाद घर जा रहे थे। मुख्य बाजार में अमर स्वीट शॉप के पास उन्होंने एक युवक से रास्ता पूछा। युवक ने उन्हें रास्ता बताते हुए एक संकरी गली में ले गया। इस बीच पीछे से दो युवक आए और बुजुर्ग से 40 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से तीन आरोपियों की पहचान की गई। मंगलवार को पुल नंबर एक के पास निवासी फारूक, आवेश और मुस्लिम बस्ती निवासी बिलाल को शक्तिनहर के किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया गया। बताया कि फारुख और बिलाल के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।