{"_id":"69de3a82ea1040f8eb098342","slug":"the-pm-offered-prayers-to-mother-dat-kali-sought-her-blessings-and-performed-a-circumambulation-dehradun-news-c-5-drn1058-945928-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पीएम ने मां डाट काली का पूजन कर लिया आशीर्वाद, की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पीएम ने मां डाट काली का पूजन कर लिया आशीर्वाद, की परिक्रमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पहली बार आशारोड़ी स्थित मां डाट काली मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
- महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् के पाठ के दौरान आस्था में सराबोर दिखे पीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। ऐतिहासिक मां डाट काली मंदिर में मंगलवार को आस्था, भक्ति और उल्लास का अलग ही नजारा दिखा। राजधानी में रोड शो से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां डाट काली मंदिर में पूजन के साथ परिक्रमा की। इससे पहले मंदिर के गेट पर बच्चियों ने महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् का पाठ किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्रधानमंत्री भी पाठ की प्रस्तुति पर ताली बजाते हुए आस्था में सराबोर दिखे। मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां काली की चांदी की मूर्ति भेंट की गई। नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन्होंने मां डाट काली मंदिर में दर्शन किए। एलिवेटेड कॉरिडोर का सफर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12:10 बजे उत्तराखंड बॉर्डर स्थित मां डाट काली मंदिर पहुंचे। यहां सबसे पहले महंत के बेटे शुभम गोस्वामी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने महंत रमन प्रसाद गोस्वामी से बात कर उनका हाल जाना। इसके बाद आचार्य विजेंद्र थपलियाल और महंत के बेटे संयम गोस्वामी ने संकल्प कराकर पूजा-अर्चना कराई।
इस दौरान पीएम मोदी को मंदिर के इतिहास के बारे में भी बताया गया। मंदिर में दर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।