फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The person who provided SIM and OTP to cyber thugs sitting abroad was caught

Dehradun News: विदेशों में बैठे साइबर ठगों को सिम और ओटीपी मुहैया कराने वाला दबोचा

Tue, 01 Oct 2024 03:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
The person who provided SIM and OTP to cyber thugs sitting abroad was caught
I
विज्ञापन

II- हरिद्वार के मंगलौर का रहने वाला है आरोपी, बरामद हुए 1800 से ज्यादा सिम कार्ड
I
I

I
I- 20 हजार से ज्यादा सिम कार्ड चीन, म्यांमार, कंबोडिया आदि देशों में भेज चुका आरोपी
I
I

I
I- 03 से 50 रुपये में एक ओटीपी बेचता था आरोपी, विदेशी चलाते थे सोशल मीडिया अकाउंट
I
I
I
I विदेशों में बैठे साइबर ठगों को भारतीय सिम कार्ड और ओटीपी बेचने वाले शातिर को एसटीएफ ने हरिद्वार के मंगलौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अब तक 20 हजार से ज्यादा सिम कार्ड एक्टिवेट करा उन्हें विदेश भेजा है। जबकि, 1800 से ज्यादा सिम कार्ड उसके पास से बरामद हुए हैं।
I
I
I
Iविदेश में बैठे ठग इन नंबरों से सोशल मीडिया अकाउंट भी चलाते हैं, जिसके लिए आरोपी उन्हें तीन से 50 रुपये में ओटीपी बेचता है। इन अकाउंट से विदेशी ठग लोगों को विभिन्न निवेश स्कीम के जरिए लाखों-करोड़ों रुपये ठगते हैं। आरोपी के अन्य साथियों और नेटवर्क के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने मामले के भंडाफोड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत अप्रैल में माजरी माफी निवासी एक व्यक्ति ने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत की थी। उन्हें चेन्नई निवासी कल्याणी नाम की महिला लगातार मैसेज और फोन कर रही थी। वह एक निवेश योजना के बारे में समझा रही थी।
विज्ञापन

I
Iएक दिन उसके कहने से 10 हजार रुपये एक वेबसाइट पर निवेश कर दिए। इसका उन्हें 23 हजार रुपये लाभ प्राप्त हुआ। यह उन्होंने निकाल लिया। इसके बाद उनसे 25 हजार रुपये निवेश करने को कहा गया। उन्होंने यह निवेश भी कर दिया। फायदा हुआ तो उसे निकालने के लिए आवेदन किया, लेकिन उनसे 50 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने 25 हजार रुपये और जमा कर दिए। जब रुपये नहीं निकले तो उन्होंने साइबर पुलिस को शिकायत करने की बात कही। इसके बाद ठगों के नंबर और वेबसाइट दोनों बंद हो गए। साइबर थाना पुलिस की जांच में पता चला कि जिस नंबर का प्रयोग हुआ है, वह हरिद्वार की एक महिला का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iमहिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उनसे किसी ने उनके बायोमेट्रिक और फोटो लिए थे। इसके बाद उनके नाम से नंबर जारी करा लिया। दूरसंचार कंपनी से जानकारी की तो मंगलौर निवासी असलम के बारे में पता चला। मामले में डीएसपी साइबर अंकुश मिश्रा की टीम ने असलम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1816 सिम कार्ड, दो चेक बुक, पांच मोबाइल और दो बायोमेट्रिक डिवाइस बरामद हुए।
I
Iआरोपी ने बताया कि उसने महिलाओं और अन्य ग्रामीणों के नाम से सिम जारी कराए हैं। ऐसे करीब 20 हजार सिम कार्ड को वह कंबोडिया, चीन, थाईलैंड, म्यांमार आदि देशों में भेज चुका है। इसके अलावा वह ओटीपी भी तीन रुपये से 50 रुपये में बेचता था। आईजी ने बताया कि आरोपी के बारे में अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।
I
I
I
I----
I
Iऐसे बेचता था ओटीपी
I
Iकिसी भी सोशल मीडिया अकाउंट या एप चलाने के लिए मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की जानकारी होनी चाहिए। मसलन विदेश में बैठे किसी ठग को अगर भारतीय नंबर से टेलीग्राम एप चलाना है तो उसे ओटीपी भी चाहिए, लेकिन जब भारत का नंबर विदेश में होता है तो उसका ओटीपी नहीं आता। ऐसे में टेलीग्राम चलाने के लिए भारतीय नंबर भारत में होना चाहिए। इसके लिए ठग असलम को फोन कर यह ओटीपी जान लेते थे। ओटीपी देने के बाद आरोपी इस सिम कार्ड को नष्ट कर देता था। इस तरह विदेश में बैठे ठग भारतीय नंबर से यहां के लोगों को बड़ी आसानी से ठग लेते हैं।

I
I----
I
Iसिम कार्ड बेचता है आरोपी, कप प्लेट के सेट देकर लेता था फिंगर प्रिंट
I
Iआरोपी असलम सिम कार्ड बेचने का काम करता है। वह बेहद शातिर सोच वाला है। उसने मंगलौर और आसपास के कस्बों-गांवों में लोगों को अपने झांसे में लिया। महिलाओं को एक कप प्लेट का सेट देता था। उन्हें कहता था कि इस इनाम को पाने के लिए उन्हें फोटो और बायोमेट्रिक प्रिंट देना होगा। यह सेट भी वह किसी योजना से संबंधित बताया जाता था। इसके बाद उनसे फिंगर प्रिंट, लाइव फोटो, आधार कार्ड नंबर आदि ले जाता था। इन सब जानकारियों से वह सिम कार्ड जारी करा लेता था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article