फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The people of Doon celebrated the 12-km-long roadshow

Dehradun News: रोड शो में मानव शृंखला बना दूनवासियों ने किया मोदी का स्वागत

Wed, 15 Apr 2026 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The people of Doon celebrated the 12-km-long roadshow
I- आशारोड़ी से गढ़ी कैंट तक प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग
विज्ञापन

I

I
I

I- स्वागत में कहीं बरसे फूल तो कहीं ढोल नगाड़े और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूमI

दूनवासियों ने 12 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान सड़क किनारे मानव शृंखला बनाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। जगह-जगह झंडे और तख्तियां लेकर खड़े शहरवासी मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखे।


मां डाट काली मंदिर में दर्शन के बाद करीब 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हुआ। मंदिर से प्रधानमंत्री आशारोड़ी, मोहब्बेवाला होते हुए चंद्रबनी पहुंचे। इस दाैरान स्वागत में कहीं फूल बरसाए गए तो कहीं ढोल नगाड़े और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। चंद्रबनी में जब प्रधानमंत्री का रोड शो पहुंचा तो लोगों की भीड़, वेशभूषा व उत्साह देख पीएम की कार को भी लोगों के पास किया गया। यहां से पीएम मोदी का रोड शो आईएसबीटी होते हुए माजरा, निरंजनपुर मंडी चौक पहुंचा। इसके बाद पीएम मोदी जीएमएस रोड होते हुए गढ़ी कैंट स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed