{"_id":"689262423fe02882e60eb3b6","slug":"the-people-of-bykhala-demonstrated-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-756540-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बायखाला के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बायखाला के लोगों ने किया प्रदर्शन
Wed, 06 Aug 2025 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
बायखाला क्षेत्र के निवासियों ने ऊर्जा निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दिन व रात के समय बार-बार आपूर्ति बाधित होने और स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी निगम के अधिकारियों को सौंपा। बायखाला एकता समिति के नेतृत्व में स्थानीय उपभोक्ताओं ने बिजली की आपूर्ति में आ रही बाधाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कहा कि दिन व रात के समय बार-बार बिजली के कट लगने से कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बिजली की आपूर्ति कई-कई घंटे के लिए ठप हो जाती है। उन्होंने घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया। कहा कि निगम की ऐसी किसी भी कार्रवाई का वह विरोध करेंगे। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी एसडीओ को सौंपा। एसडीओ विनीत गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोहर लाल सती, अनिल भट्ट, जितेंद्र कुमार गुप्ता, मकर सिंह नेगी, अनिल वर्मा, अजय जुयाल, बीना बमराड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन