फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The people of Bairagiwala village have complained to the

Dehradun News: स्वामित्व योजना में धांधली की शिकायत, डीएम ने सौंपी जांच

Wed, 02 Aug 2023 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
The people of Bairagiwala village have complained to the
आधा बीघा से लेकर ढाई बीघा तक दिया गया है स्वामित्व
विज्ञापन




बैरागीवाला के ग्रामीणों ने लगाया है आरोप, एसडीएम करेंगे जांच

बैरागीवाला गांव के लोगों ने स्वामित्व योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। मामले में जिलाधिकारी ने एसडीएम विकासनगर को जांच के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत जो सूची तैयार की गई है, उसमें व्यापक स्तर पर अनियमितताएं हैं। योजना के तहत महज ढाई से पांच बिस्वा तक स्वामित्व दिया जाना था, लेकिन प्रधान और लेखपाल ने मिलीभगत कर लोगों को आधा बीघा से लेकर लेकर ढाई बीघा तक स्वामित्व दे दिया। कुछ लोगों को दो-दो जगह स्वामित्व दिया गया है।
विज्ञापन




महज एक वर्ष पूर्व बने मकान और दुकान को भी स्वामित्व दे दिया गया है। कुछ ऐसे लोगों को भी स्वामित्व दिया गया है, जो कि ग्राम सभा की निवासी नहीं हैं। एक प्रापर्टी डीलर को फर्जी तरीके से रास्ते के लिए स्वामित्व दिया गया है। सूची में कई ऐसे नाम शामिल किए गए हैं, जो गांव के निवासी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक व्यक्ति को खाली भूमि का स्वामित्व दिया गया है, जबकि उसका मकान पुश्तैनी जमीन पर बना है। कई बड़े काश्तकारों का नाम भी सूची में शामिल है। कुछ लोगों को दो बीघा खाली पड़ी भूमि तक पर स्वामित्व दिया गया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।



कहा कि नंबर के आवास और खाली भूमि के स्वामित्व को हटाकर योजना से वंचित रह गए लोगों के नाम सूची में शामिल किए जाएं। धांधली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र सौंपने वालों में शहीद, नफीश, तनवीर, अनस, रहमान, इरफान, हैदर, भूरा आदि शामिल हैं।






यह है स्वामित्व योजना

सरकार की श्रेणी छह की जमीनों पर पिछले 40 साल से काबिज लोगों को मालिकाना हक देने की योजना है। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन के माध्यम से जमीन का सर्वे कराया गया है। योजना के तहत एक स्वामित्व कार्ड दिया जाता है, जो एक आधिकारिक अभिलेख के रूप में इस्तेमाल किया जाता सकता है।







प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि किसी तरह की अनियमितता प्रकाश में आई तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, एसडीएम, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed