फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The pagoda reverberated with the cheers of har-har, bam-bomb

भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़े शिव भक्त

Tue, 19 Jul 2022 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The pagoda reverberated with the cheers of har-har, bam-bomb
सावन के पवित्र माह के पहले सोमवार के मौके पर शिवभक्तों ने श्रद्धाभाव से भोलेनाथ का जलाभिषेक भोेले का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक करने के साथ दूध, दही, घी, चंदन, आक, धतूरा, भांग आदि अर्पित किए। दिनभर शहर के प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर सहित कई मंदिर शिव मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन

सावन महीने के प्रथम सोमवार पर शहर भर के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिवालयों में सोमवार को सुबह से ही भक्ताें की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। भक्तों ने कतार पर लगकर भोले बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के अलावा अपने घरों में भी पूजा-अर्चना के लिए विशेष तैयारियां की थी। उधर, मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री जैसे धतूरा, बेल-पत्र, फूल-माला और प्रसाद आदि की दुकानें भी भव्य रूप से सजाई गई हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव चालीसा और शिव आरती की। टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने कहा कि सावन के महीने का भगवान शिव के भक्तों के लिये विशेष दिन होता है।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार के मौके पर तड़के चार बजे से जलाभिषेक करने के बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए। इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर विश्व शांति व प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा, जो देर शाम तक जारी रहा। ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने कहा कि शिव ही संसार का सत्य है। शिव सभी रूपों में विद्यमान हैं। बताया कि शिव का वास श्मशान भी माना जाता है, इसलिए उन्हें श्मशान की भस्म का पूजन भी कराया जाता है। शिव की पूजा करने से भगवान जल्द प्रसन्न होकर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव ने दिए थे देवेश्वर के रूप में दर्शन
प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के पौराणिक मान्यता के अनुसार, आदिकाल में भोले शंकर ने यहां देवेश्वर के रूप में दर्शन दिए थे। मंदिर के शिवलिंग पर एक चट्टान से पानी की बूंदे टपकती रहती हैं। मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि ये भोलेनाथ को समर्पित गुफा है। इसका मुख्य गर्भगृह एक गुफा के अंदर है। इस गुफा में शिवलिंग पर पानी की बूंदे लगातार गिरती रहती हैं, जिससे मंदिर का नाम टपकेश्वर पड़ा। पौराणिक कथा के अनुसार, यह गुफा द्रोणाचार्य का निवास स्थान माना जाता है। मंदिर के आसपास मां संतोषी की गुफा भी है। यह मंदिर टोंस नामक दी के तट पर स्थित है। द्वापर युग में यह नदी तमसा नाम से प्रसिद्ध थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed