{"_id":"68dc3eae0bacec3e5d0576f2","slug":"the-office-of-the-water-department-was-surrounded-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-801376-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जल संस्थान के कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जल संस्थान के कार्यालय का घेराव
Wed, 01 Oct 2025 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करके संस्थान के अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। अधिकारियों पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शासन से अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व नवाबगढ़ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य संजय किशोर के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि पानी के बिल व अन्य समस्या को लेकर कार्यालय पर आ रहे उपभोक्ताओं के साथ अधिकारी अभद्रता कर रहे हैं।
हाल में ग्राम पंचायत रुद्रपुर से प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ चुके अभिराजन बिल की समस्या लेकर जल संस्थान के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जल संस्थान के अधिकारियों ने न सिर्फ उनके साथ अभद्रता की बल्कि उन्हें जेल भिजवाने तक की धमकी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जल संस्थान के कार्यालय में आ रहे उपभोक्ताओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाता है तो कांग्रेस भी चुप नहीं रह सकती है। जनता की समस्याओं का समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अधिकारियों के ऐसे व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मार्टिनडेल, चिरंजीवपुर, डॉक्टरगंज आदि क्षेत्रों में लंबे समय से चल रही पानी की किल्लत की समस्या का भी तत्काल समाधान करने की मांग की।
घेराव व प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, सभासद लवलेश शर्मा, पर्सीवेल्स, संदीप, रॉकी, असद खान, रिंकू कन्नौजिया, समीर अंसारी आदि शामिल रहे।