फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The number of SBI's app had to be searched from Google

एसबीआई योनो एप का गुगल से नंबर खोजना पड़ा भारी

Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
The number of SBI's app had to be searched from Google
भारतीय स्टेट बैंक के योनो एप का कस्टमर केयर नंबर गूगल से ढूंढना दो लोगों को भारी पड़ गया। दोनों लोग साइबर ठगों के चंगुल में फंस गए और खाते से रकम निकल गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। यहां डॉ. दिनेश प्रताप सिंह निवासी दून यूनिवर्सिटी रोड ठगी का शिकार हुए। उन्होंने गत 31 अगस्त को योनो एप से जुड़ी मदद लेने के लिए इंटरनेट पर नंबर खोजा था। उन्होंने इंटरनेट से मिले नंबर पर फोन किया तो उसने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने डॉ. दिनेश को योनो एप पर लॉग इन कराया। इसके बाद यूजर आईडी, पासवर्ड और कैपचा डालने को कहा। ऐसा करने पर डॉ. दिनेश से दूसरा मोबाइल नंबर डालने को कहा गया। कस्टमर केयर कर्मी बनकर बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि वह अपना नंबर दे रहा है। उस पर आया ओटीपी उन्हें दे देगा। पीड़ित ने उसका दिया नंबर और ओटीपी डाल दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 10 ट्रांजेक्शन में कुल ढाई लाख रुपये निकल गए। इसके बाद डॉ. दिनेश ने खाता ब्लॉक करा दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना अनारवाला गढ़ी कैंट निवासी राकेश सिंह के साथ हुई है। राकेेश सिंह ने भी इसी तरह नंबर इंटरनेट से लेकर फोन किया। ठग ने उन्हें लॉग इन कराया और फिर ओटीपी आदि की जानकारी ले ली। इसके बाद एक विटनेस (गवाह) की जरूरत बताई। इस पर राकेश सिंह ने अपने दोस्त अंकुश सिंह से बात कराई। उससे भी आरोपी ने इसी तरह उनकी योनो एप की जानकारी ली। इसके बाद दोनों के बैंक खातों से 64 हजार रुपय कट गए। कैंट पुलिस ने भी साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed