फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The negligence of the police is taking a toll on the traffic system

Dehradun News: पुलिस की लापरवाही यातायात व्यवस्था पर पड़ रही भारी

Mon, 11 Nov 2024 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The negligence of the police is taking a toll on the traffic system
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I- बाजार में सुबह से लेकर शाम तक जाम की समस्या से जूझ रहे लोग
I
I- नगर के प्रमुख तिराहों-चौराहों तक पर नहीं दिखती पुलिस
I
I
I
Iनगर के मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था आमजन के लिए मुसीबत बन रही है। जगह-जगह बेतरतीब ढंग से खड़े किए जाने वाले वाहनों के चलते आवाजाही प्रभावित हो रही है। उधर, प्रमुख तिराहों व चौराहों पर यातायात संचालन के लिए पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देते। इससे गलियों तक में जाम की स्थिति गंभीर हो रही है।
I
I
I
Iदिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विकासनगर के मुख्य बाजार में हर समय लगे रहने वाले जाम के कारण पैदल चलने वालों के लिए भी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो रही है। मंडी चौक से लेकर लक्ष्मणपुर तक सड़क के किनारे पार्क किए जाने वाले वाहनों के चलते मार्ग पर यातायात का संचालन व्यापक स्तर पर प्रभावित हो रहा है। उधर, नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने व राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली बाहरी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए पूर्व के समय से गीता भवन, पहाड़ी गली, अस्पताल रोड, डाकपत्थर रोड तिराहे पर पुलिस तैनात रहती थी। जो जाम की स्थिति व बाजार में होने वाली बेतरतीब पार्किंग पर तत्काल कार्रवाई करती रहती थी।
विज्ञापन

I
Iफिलहाल की स्थिति यह है कि बाजार क्षेत्र में एक भी पुलिसकर्मी किसी चौराहे या तिराहे पर दिखाई नहीं देता है। नगर निवासी धीरज कुमार, अरविंद शर्मा, अमित कुमार का कहना है कि बाजार क्षेत्र के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा इससे सटी गलियों व प्रमुख सड़कों पर भीतर तक वाहनों की पार्किंग हो रही है। विद्यापीठ मार्ग, अट्ठाईस फिटा रोड, स्टेट बैंक वाली गली आदि में भारी संख्या में वाहन दिन भर पार्क रहते हैं। जिससे नगर की पूरी यातायात व्यवस्था चौपट है। उनका कहना है पुलिस व राजस्व प्रशासन को इस मामले में सजग होकर प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iृ
I
Iदिवाली के बाद से इस प्रकार की स्थिति बाजार क्षेत्र में अधिक दिखाई दे रही है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करके समस्या का हल निकाला जाएगा। इसके अलावा बाजार में जरूरत के हिसाब से पुलिस की तैनाती भी की जाएगी। भास्कर लाल शाह, सीओ, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article