फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The murderer who was absconding for 13 years arrested

13 साल से फरार चल रहा हत्यारोपी एसटीएफ ने दबोचा

Thu, 26 Aug 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The murderer who was absconding for 13 years arrested
फार्म चौकीदार की हत्या कर 13 साल से फरार चल रहे आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने अपने पिता के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया वर्ष 2008 में फार्महाऊस के चौकीदार कालू की तंमचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप महेंद्र सिंह और उसके पिता दलीप सिंह निवासी गेबुआ, रामनगर पर था। हत्या के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। हत्या का कारण आपसी झगड़ा बताया गया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच पता चला कि दलीप सिंह की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद अकेले आरोपी महेंद्र पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि वर्तमान में इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दरम्यान पता चला कि आरोपी महेंद्र सिंह वेश बदलकर हरियाणा के पानीपत में रह रहा है। इस पर इंस्पेक्टर अबुल कलाम की अगुवाई में टीम भेजी गई। सात दिन तक पानीपत में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। बुधवार को आरोपी महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed