{"_id":"654699a69a721ae55d09a34b","slug":"the-municipal-corporation-will-itself-collect-cnd-waste-dehradun-news-c-5-1-drn1030-281123-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 250 किलो तक सीएनडी वेस्ट एवं सूखा कूड़ा उठाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 250 किलो तक सीएनडी वेस्ट एवं सूखा कूड़ा उठाएगा नगर निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iदिवाली पर घरों की साफ-सफाई और मरम्मत करने पर निकलता है सीएनडी वेस्टI
दिवाली में घरों की मरम्मत आदि से निकलने वाले सीएनडी वेस्ट (सीमेंट एंड डिमॉलिश) एवं सूखे कूड़े को नगर निगम खुद उठाएगा। 250 किलो तक सीएनडी वेस्ट को निशुल्क उठाया जाएगा। इसके बाद एक हजार किलो तक 250 रुपये और एक ट्रॉली सीएनडी वेस्ट के लिए 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए लोगों को नगर निगम के सिटीजन एप के माध्यम से सूचना देनी होगी। दीपावली को लेकर लोग अपने घरों की मरम्मत और साफ-सफाई करते हैं। इससे जो सीएनडी वेस्ट निकलता है उसे लोग सड़क, खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थानों में फेंक देते हैं। कई दिनों से यह सीएनडी वेस्ट ऐसे ही पड़ा रहता है। लेकिन इस बार दिवाली को नगर निगम ने इस कूड़े को खुद उठाने का फैसला किया है।
Iसिटीजन एप पर देनी होगी सूचनाI
सफाई के दौरान निकलने वाले कूड़ा उठाने के लिए लोगों को नगर निगम को सूचना सिटीजन एप के माध्यम से देनी होगी। एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। एप में रिक्वेस्ट फॉर सर्विस ऑप्शन के बाद मलबा गाड़ी रिक्वेस्ट पर जाकर अपना नाम, पता, फोन, अनुमानित कूड़े की जानकारी देनी होगी।
I
I
Iदिवाली में लोग घरों की सफाई और छोटी-मोटी मरम्मत करते हैं। इससे सीएनडी वेस्ट और सूखा कूड़ा उत्पन्न होता है। जिसे लोग कहीं भी फेंक देते हैं। लेकिन इस बार निगम इस कूड़े को खुद उठाएगा। जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। - मनुज गोयल, नगर आयुक्तI