फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The Municipal Corporation spends crores of rupees annually

Dehradun News: निगम के समानांतर निजी लोग कर रहे कूड़े का उठान, अफसर अनजान

Tue, 25 Jun 2024 04:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation spends crores of rupees annually
Iनगर निगम की लचर व्यवस्था का उठा रहे फायदा, कूड़ा उठाने का 100 रुपये महीने वसूल रहे हैं शुल्कI
विज्ञापन

Iघर-घर से कूड़ा लेकर फेंक देते हैं जहां-तहां, निगम की व्यवस्था पर सवालI

घर-घर से कूड़ा उठवाने के लिए नगर निगम सालाना करोड़ों रुपये खर्च करता है। निगम ने कूड़ा उठान के लिए तीन कंपनियों को जिम्मा सौंपा है। इसके बाद भी घर-घर से नियमित रूप से कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। नगर निगम की लचर व्यवस्था का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। शहर के वार्डों से कुछ युवक नगर निगम की व्यवस्था के समानांतर घर-घर पहुंचकर कूड़ा ले रहे हैं। इसके एवज में प्रत्येक घर से 100-100 रुपये शुल्क वसूल रहे हैं। लोगों के घरों से उठाया कूड़ा सड़कों, खाली प्लॉटों पर फेंका जा रहा है। युवक इससे मोटी कमाई कर रहे हैं, लेकिन शहर में गंदगी फैला रहे हैं। निगम के अफसर इससे अनजान हैं।
नगर निगम की अनुबंधित तीनों एजेंसियां घर-घर से कूड़ा उठान में लापरवाही कर रही हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ युवकों ने घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए एक समूह बनाया है। यह समूह कई वार्डों में सक्रिय है। इससे जुड़े लोग बाइक से कूड़ा लेने घर-घर दस्तक दे रहे हैं। कूड़ा उठाने के एवज में प्रतिमाह 100 रुपये शुल्क ले रहे हैं। जबकि नगर निगम की कूड़ा गाड़ी प्रतिमाह 50 से 80 रुपये शुल्क लेती है। लोगों को बाइक वालों को कूड़ा देना महंगा जरूर पड़ रहा है, लेकिन वह नियमित कूड़ा लेने आ रहे हैं। बाइक वालों को घर का कूड़ा अलग-अलग छांटकर देने की झंझट भी नहीं है। जबकि नगर निगम की कूड़ा गाड़ी नियमित नहीं आती है। कुछ इलाकों में आती भी है तो ज्यादा देर तक घर के बाहर नहीं रुकती है। छंटनी कर अलग-अलग किया कूड़ा ही लेकर जाती है।
विज्ञापन




युवक बाइक से कूड़ा उठाकर सड़कों के किनारे और खाली प्लॉटों पर फेंक रहे हैं। इससे नगर निगम के शहर को साफ सुथरा करने की मुहिम को पलीता लग रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक से कूड़ा उठाने वालों की निगम और अनुबंधित एजेंसियों से मिलीभगत है। जिस इलाके में बाइक वाले कूड़ा उठाने जाते हैं वहां निगम की गाड़ी नियमित नहीं जाती है। इसी वजह से बाइक वाले अपने ग्राहक बना लेते हैं। लोगों को अधिक शुल्क देकर कूड़ा देना मजबूरी बन जाती है। नगर निगम के अफसर बाइक से कूड़ा उठाने वालों से बेखबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iपथरी बाग में घर-घर दस्तक दे रहे बाइक से कूड़ा उठाने वालेI

देहराखास के पथरी बाग क्षेत्र में बाइक से कूड़ा उठाने वाले घर-घर दस्तक दे रहे हैं। पहले तो लोगों ने इसको निगम की व्यवस्था समझा। लेकिन बाद में पता चला कि यह निगम की नहीं बल्कि कुछ लोगों ने अपने स्तर पर कूड़े का उठान करने की व्यवस्था की है। बाइक से कूड़ा उठाने वाले 100 रुपये शुल्क ले रहे हैं।



Iमॉडल कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी ने की शिकायतI
सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश भंडारी ने बताया कि नगर निगम की गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए नियमित नहीं आती है। इससे कॉलोनी के लोग परेशान रहते हैं। बताया कि कई बार निगम को शिकायत कर दी है, बावजूद कोई समाधान नहीं हो सका है। बताया कि निगम की लापरवाही के चलते ही निजी स्तर पर लोगों के कूड़े उठाने का अवैध धंधा फलफूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed