{"_id":"68b20caabd29ddf97400c7b5","slug":"the-motorway-was-closed-for-15-hours-due-to-debris-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-775880-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मलबा आने से 15 घंटे तक बंद रहा मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मलबा आने से 15 घंटे तक बंद रहा मोटर मार्ग
Sat, 30 Aug 2025 01:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
जजरेड में कालसी-चकरता मोटर मार्ग से मलबा हटाती लोनिवि की जेसीबी। स्रोत जागरूक पाठक
जौनसार बावर क्षेत्र की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण कालसी-चकराता मोटर मार्ग के जजरेड में भारी मलबा आने से मार्ग 15 घंटे तक बंद रहा। इसकी वजह से यातायात पूरी तरह ठप रहा। सुबह लगभग 11 बजे मार्ग से मलबा हटाकर यातायात को सुचारु कराया जा सका।
पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण शाम सात बजे कालसी मोटर मार्ग के जजरेड में भारी मलबा सड़क पर आ गया, जिसके कारण यातायात ठप हो गया। सड़क के बंद होने से लगभग 300 वाहन फंस गए।
भारी बारिश के कारण रातभर मार्ग को नहीं खोला जा सका। पहाड़ी से लगातार मलबा व पत्थर गिर रहा था। इससे लोनिवि की टीम को मलबा हटाने में परेशानी हुई। मार्ग पर यात्रियों के फंसे होने की सूचना पर मौके पर पहुंची कालसी पुलिस ने कुछ यात्रियों को पैदल एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुंचाया।
विज्ञापन
मार्ग पर फंसे स्थानीय निवासी रविंद्र सिंह, बलवीर सिंह, वीरेंद्र लाल आदि ने बताया कि उन्हें अपनी फसलों के साथ रातभर मार्ग पर खड़े रहकर सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। उधर शुक्रवार की सुबह 11 बजे बारिश रुकने के बाद लोनिवि के डोजर व जेसीबी ने मलबे को हटाकर यातायात को सुचारु कराया।
लोनिवि की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि मलबा अधिक होने व पहाड़ी से निरंतर पत्थर गिरने के कारण मार्ग को खुलवाने में देरी हुई है। जजरेड में विभाग की टीम तैनात है।