फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The mischief of the Irrigation Department is

Dehradun News: कालसी सिंचाई नहर हो रही लीक, सड़क पर बह रहा पानी

Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
The mischief of the Irrigation Department is
I-सिंचाई विभाग की हीलाहवाली जनता पर पड़ रही भारी
विज्ञापन

I

I- तहसील परिसर में भी भर रहा पानीI

सिंचाई विभाग की हीलाहवाली कालसी क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रही है। कालसी सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने से जगह-जगह से पानी लीक कर रहा है। सड़क पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नहर का पानी तहसील परिसर में भी घुस गया है। लोगों की आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।


करीब पांच वर्ष पूर्व चार करोड़ की लागत से नहर को भूमिगत कराया गया था। नहर से कालसी बाजार, आम बाग, जामनसोत, व्यासभूड आदि क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति होती है। नहर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। पानी रिस कर सड़क पर बहता रहता है। इससे आवाजाही प्रभावित होती है। नहर तहसील के सामने से होकर गुजरती है। अक्सर पानी तहसील परिसर में भी भर जाता है। स्थानीय निवासी श्याम सिंह, राजेंद्र दत्त जोशी, मीना जोशी ने नहर के शीघ्र मरम्मत की मांग की है। सिंचाई खंड अंबाड़ी (कालसी) के अधिशासी अभियंता पीएन राय ने बताया कि लोग नहर में कूड़ा डाल देते हैं। कूड़ा फंसने से यह समस्या उत्पन्न हो रही है। वार्षिक अनुरक्षण बजट से समय-समय पर नहर की मरम्मत कराई जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed