फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The minister inspected the community building under construction

Dehradun News: निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का मंत्री ने किया निरीक्षण

Thu, 21 Nov 2024 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
The minister inspected the community building under construction
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गढ़ीकैंट में 10 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे उत्तराखंड के सबसे बड़े सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक सामुदायिक भवन के निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि इस विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर निश्चित तौर पर गढ़ीकैंट क्षेत्र के लोगों को शादी विवाह और सामाजिक कार्यों के लिए वरदान साबित होगा। कहा कि जनवरी में इस भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी से डाकरा बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने पुल निर्माण की समस्या को रखा। जिस पर जोशी ने मौके पर ही आपदा सचिव को दूरभाष के माध्यम वार्ता कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, सारिका खत्री, प्रभा शाह, मेघा भट्ट, अर्जुन बसौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed