{"_id":"65c929fab2fa97211c073eaa","slug":"the-meeting-was-held-under-the-chairmanship-of-birendra-dehradun-news-c-5-1-drn1030-348019-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर घर जाकर रोजगार, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य बनाएंगे चुनावी मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर घर जाकर रोजगार, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य बनाएंगे चुनावी मुद्दे
विज्ञापन
Iउत्तराखंड बेरोजगार संघ की ओर से आंदोलन को घर-घर पहुंचाने की मुहिम शुरूI
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार ने शिव नगरी लाखामंडल से बीरेंद्र सिंह पंवार सदर स्याणा खत बौंदूर की अध्यक्षता में हुई बैठक के माध्यम से आंदोलन को घर-घर पहुंचाने की मुहिम की शुरूआत कर दी है।
इस आंदोलन का उद्देश्य अपनी मांगों को घर-घर तक पहुंचाकर रोजगार, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे वास्तविक मुद्दों को चुनावी मुद्दे बनाना है। इसके साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोकतांत्रिक पर्व का हिस्सा बनकर आगामी लोकसभा चुनाव के माध्यम से लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर भारतीय संसद तक युवाओं, गरीबों और असहाय लोगों की आवाज को पहुंचाना भी है।
बाॅबी पंवार ने अपने इस सभी मुद्दों को खत बौंदूर की बैठक में रखा। जिस पर सभी खत के स्याणों ने सहमति जताते हुए क्षेत्र में आगामी चुनाव के लिए संगठित होने का फैसला किया। साथ ही 25 फरवरी को सात खतों के केंद्र बिंदु क्वांसी में सात खतों की बैठक के लिए सहमति जताई। बाॅबी पंवार को मजबूती प्रदान करने के लिए क्षेत्रवासियों ने चंदा एकत्रित कर अबकी बार बाॅबी पंवार का नारा दिया।