फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The matter of construction works related to the Smart City project reached the CM's court.

सीएम दरबार तक पहुंचा स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े निर्माण कार्यो का मामला

Tue, 08 Mar 2022 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
The matter of construction works related to the Smart City project reached the CM's court.
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पलटन बाजार समेत राजधानी के विभिन्न इलाकों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में हीलाहवाली का मामला सीएम दरबार तक पहुंच गया है। महापौर सुनील उनियाल गामा और विधायक खजानदास की अगुवाई में दून उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, कारोबारियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों में हीलाहवाली का आरोप लगाया साथ ही निर्माण कार्यों पर रोक लगाए जाने की मांग भी उठायी। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने की भी मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को अपनी दस सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा
विज्ञापन

महापौर उनियाल गामा विधायक खजानदास और अनिल गोयल ने मुख्यमंत्री धामी को बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से बाजार में व्यापारियों के साथ ही शहरवासियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी के कार्यों में अधिकारियों की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को कराए जाने में भारी हीलाहवाली बरती जा रही है। महापौर गामा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने निर्माण कार्यों में अनियमितताएं बरती हैं, जिसकी जांच कराए जाने की जरूरत है। विधायक खजान दास ने आरोप लगाया कि पलटन बाजार में जो टाइल्स लगी हैं वह बदली जानी हैं और व्यापारियों के साथ बैठक करके पहले योजना तय की जाए और फिर जनहित में मानकों के अनुरूप कार्य कराए जाएं। कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। संरक्षक दून उद्योग व्यापार मंडल अनिल गोयल ने कहा कि बिजली विभाग की ओर पलटन बाजार में व्यापारिक प्रतिष्ठानोें के आगे बिजली के फीडर लगाए जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है। अधिकारियों को व्यापारियों के साथ मिल बैठकर कार्य का स्वरूप तय करके ही काम करना चाहिए। कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों की ओर से मनमाने तरीके से कार्य कराए जा रहे हैं, जिस पर रोक लगाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता सुनील मेसोंन ने कहा जब तक घंटाघर से लेकर कोतवाली तक के क्षेत्र में स्मार्ट सिटी का रोल मॉडल तैयार नहीं हो जाता तब तक नीचे के बाजारों में काम शुरू ना किया जाए और नीचे के बाजारों में एक फीट सड़क की खुदाई करके वहां पर पैच वर्क किया जाए ताकि बाजारों को धूल मिट्टी से राहत मिले। सीएम धामी ने महापौर और प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों की बातों को सुनने के बाद तत्काल स्मार्ट सिटी परियोजना सीईओ/ जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार से फोन पर वार्ता करके पलटन बाजार बाजार में जारी कार्यो को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि व्यापारियों के साथ बैठककर सर्व सम्मति से ही निर्माण कार्यों को कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed