फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The march started with the slogan of Bharat Mata

Dehradun News: भारत माता के जयकारों के साथ शुरू हुआ पथ संचलन

Sun, 13 Apr 2025 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
The march started with the slogan of Bharat Mata
पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेलाकुई में पथ संचलन किया। पथ संचलन जिधर से भी गुजरा उधर भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पथ संचलन का लोगों ने पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुए पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक पूरे गणवेश में थे।

रविवार को आयोजित पथ संचलन में मुख्य वक्ता रूप में पहुंचे गोपाल ने डॉ. केशव राव हेडगेवार के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समय के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संकट को पहचाना और समाज को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया। कहा कि डॉ. हेडगेवार ने देखा कि हमारा समाज अपनी पहचान भूल चुका है। आपसी कलह और आत्मकेंद्रित प्रवृत्ति के कारण दूसरों ने हम पर विजय प्राप्त की। हमें फिर से जागृत होकर राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना है। इस मौके पर विधायक सहदेव पुंडीर, ज्ञान सिंह राणा, पंकज किशोर, विजयपाल सिंह बर्तवाल, शूरवीर, हर्षवर्धन, त्रिभुवन सेमवाल, वीरता गुरुंग, प्रवीण त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed