{"_id":"4e60c77d1917412114565ae52a72a631","slug":"the-main-accused-was-nabbed-at-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा से दबोचा गया गोलीकांड का मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा से दबोचा गया गोलीकांड का मुख्य आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Fri, 19 Sep 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन कार्यालय में गोलीकांड के मुख्य आरोपी और यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कींगू को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी जराई के पास की गई। इस तरह से मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
बीती देर रात हिरासत में लेने के बाद गुरुवार को आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। इसके बाद अदालत में पेश कर आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस ने नौ दिन का रिमांड ले लिया। पुलिस के अनुसार गोलीकांड के बाद से लगातार मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने वारदात के दिन ही चार लोगों को हिरासत में लिया था जिनमें से दो नामजद आरोपी हैं। सिटी थाना पुलिस के अनुसार आरोपी को जम्मू कश्मीर और पंजाब की सरहद पर स्थित जराई गांव से बीती देर रात को पकड़ा गया है। एसएसपी कठुआ मोहन लाल ने बताया कि मामले में पांच आरोपी पकडे़ जा चुके हैं। शेष सभी आरोपियों की शिनाख्त कर हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
मामले में पुलिस कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि यूनियन के अध्यक्ष के नाम से चलने वाले तमाम बैंक खातों को सीज करने के लिए पुलिस की ओर से बैंकों को लिखित में निर्देश जारी कर दिए गए थे। इसी तरह से पुलिस ने आरोपी के नाम से लुक आउट नोटिस जारी करने की सारी औपचारिकता को पूरा कर लिया था ताकि आरोपी हवाई मार्ग से फरार न हो सके। इसी तरह से आरोपी की संपत्ति को सीज करने के लिए दस्तावेज भी तैयार किए जा रहे हैं।
बहरहाल सबसे पहली प्राथमिकता फरार आरोपियों को हिरासत में लेना है जिसमें पुलिस को सफलता मिल रही है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व गोविंदसर स्थित ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन कार्यालय में गोलीकांड के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि तीन लोग गोलीबारी की चपेट में आने से घायल हो गए थे।