फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The license fee will be waived by the vendors and shopkeepers of the railway station.

रेलवे स्टेशन के वेंडरों, दुकानदारों का माफ होगा लाइसेंस शुल्क, मुख्यालय को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
The license fee will be waived by the vendors and shopkeepers of the railway station.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून दून रेलवे स्टेशन पर दो दर्जन से अधिक वेंडरों, दुकानदारों का लाइसेंस शुल्क माफ किया जा सकता है। रेलवे प्रशासन की ओर से इस संबंध में जल्द ही मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बता दें कि इससे पहले रेलवे स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्यों के चलते भी रेलवे स्टेशन के सभी दुकानदारों का लाइसेंस शुल्क माफ किया गया था ल। बता दे कि कोरोना संकट के चलते रेलवे स्टेशन पर कारोबार पूरी तरह से चौपट है। ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप होने की वजह से कारोबारी अपनी दुकानों को भी नहीं खोल रहे हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से देहरादून नईदिल्ली जनशताब्दी और देहरादून - काठगोदाम जनशताब्दी जैसी ट्रेनों का संचालन किया गया है। लेकिन इन ट्रेनों का संचालन होने के बावजूद तमाम कारोबारी अपने दुकानों को नहीं खोला है। दुकानदारों की मांग है कि कोरोना संकट के चलते जब कारोबार पूरी तरह से चौपट है तो ऐसे में लाइसेंस शुल्क भी माफ किया जाए। दूसरी ओर स्टेशन अधीक्षक गणेशचंद ठाकुर का कहना है कि रेलवे स्टेशन के सभी कारोबारियों का लाइसेंस शुल्क माफ किया जा सके, इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जाएगा। इतना ही नहीं स्टेशन निदेशक का यह भी कहना है कि छह माह पूर्व रेलवे स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्यों के दौरान भी सभी कारोबारियों का लाइसेंस शुल्क माफ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed