फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The land of the gardens has become soft after snowfall and

Dehradun News: बागवान कर रहे सेब की पौध लगाने की तैयारी

Thu, 08 Feb 2024 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The land of the gardens has become soft after snowfall and
Iबर्फबारी और बारिश के बाद भूमि हुई मुलायम, कृषि वैज्ञानिकों ने कहा- बागवान अधिकृत नर्सरी से ही खरीदें पौधI
विज्ञापन


चकराता और त्यूणी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश के बाद बगीचों की भूमि मुलायम हो गई है। बागवान सेब की नई पौध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। वे देहरादून और हिमाचल प्रदेश की नर्सरी से नई पौध खरीद कर ला रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक सेब की पौध लगाने का यह सही समय है। उन्होंने सरकार से अधिकृत नर्सरी से ही पौध खरीदने की सलाह दी है।

बर्फबारी और बारिश न होने के चलते चकराता और त्यूणी क्षेत्र के बागवान सेब की पौध की रोपाई नहीं कर पा रहे थे। 31 जनवरी को बर्फबारी के बाद मौसम में बदलाव आया। चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी हो गई। अब बागवान सेब के पौध लगाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन




सेब की नर्सरी लगाने वाले चंदर सालटा बताया कि अभी सेब की पौध के खरीदार बढ़ गए हैं। बताया कि एक समय लग रहा था नर्सरी बनाने के लिए लगाई गई रकम वापस नहीं आएगी, लेकिन मौसम मेहरबान होने से पौधों की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रमुख डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सेब की पौध लगाने का सही समय जनवरी में होता है। लेकिन, बर्फबारी और बारिश के बाद यह समय भी उपयुक्त है। उन्होंने बागवानों को सलाह दी कि वह सरकारी केंद्रों, केंद्र व राज्य सरकार से अधिकृत नर्सरी से ही सेब की पौध खरीदें। अधिकृत नर्सरी से उच्च गुणवत्ता वाले पौधे मिलते हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून जिले में सेब की 11 अधिकृत नर्सरी है। इसके अलावा सोलन में डाॅ. वाइएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में भी सेब की उच्च गुणवत्ता वाले पौधे मिलते हैं। उन्होंने बताया कि बागवान नर्सरी से पौध की खरीद की रसीद जरूर प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed