फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The land deed was done in the name of the state president

Dehradun News: भाजपा प्रदेश कार्यालय की जमीन का बैनामा प्रदेश अध्यक्ष नाम पर हुआ, व्यक्तिगत न दें नोटिस

Sun, 25 Jun 2023 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
The land deed was done in the name of the state president
भाजपा के प्रस्तावित नए प्रदेश कार्यालय के लिए चाय बागान की जमीन खरीदने के मामले में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल शनिवार को अपना जवाब दाखिल करने कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम प्रशासन की गैर मौजूदगी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय में अपना लिखित जवाब जमा किया। उन्होंने कहा, भाजपा कार्यालय के लिए खरीदी गई जमीन का बैनामा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम से हुआ है। खतौनी में भी नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ही दर्ज है। प्रशासन व्यक्तिगत तौर पर उन्हें नोटिस नहीं दे सकता। इसके लिए मौजूद प्रशासनिक अफसरों ने खेद व्यक्त किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नियत प्राधिकारी ग्रामीण सीलिंग (एडीएम प्रशासन) की ओर से चुफाल को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन खरीदने के मामले में नोटिस दिया गया था। उन्हें 24 जून को अपना पक्ष रखने को कहा गया था। बिशन सिंह चुफाल सुबह 11 बजे एडीएम कार्यालय पहुंच गए। एडीएम कार्यालय में नहीं थे। चुफाल ने कहा, यह मामला भाजपा कार्यालय से जुड़ा हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम से इसमें बैनामा हुआ है, इसलिए इसमें पार्टी ही जवाब देगी। इससे पूर्व शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में इस मुद्दे पर बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठन के सभी लोग शामिल रहे। चुफाल ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि पार्टी इस मामले में अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन

----
यह था मामला
चाय बागान की विवादित जमीन पर चल रहे सभी निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए थे। इसी क्रम में एडीएम ने 11 लोगों को नोटिस जारी कर तलब किया। इन पर चाय बागान की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप है। इसमें वह जमीन भी शामिल थी, जिसे भाजपा ने रायपुर में प्रदेश कार्यालय के निर्माण के लिए वर्ष 2010 में खरीदा था। तभी से यह कहा गया कि संबंधित जमीन चाय बागान की है। प्रशासन ने अपने स्तर से कई बार इसकी जांच की। इसके बाद एडीएम प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल ने भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान विधायक विशन सिंह चुफाल को नोटिस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed