फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The innocent's breath stopped

Dehradun News: रातभर मौत से लड़ने के बाद सुबह थमीं मासूम की सांसें

Sat, 26 Jul 2025 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The innocent's breath stopped
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर शेरपुर गांव में घर के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती की गई माही उर्फ मायरा (7 वर्ष) पुत्री मूसा की मौत हो गई। वह रात भर मौत से लड़ती रही, लेकिन सुबह उसकी सांसें थम गईं। माही के भाई मोहम्मद सैफ अली (5 वर्ष) की रात में ही मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों बच्चों शवोंं को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे हसनपुर शेरपुर गांव में दो बच्चे घर के पास कॉलम खड़े करने के लिए खोदे गए बरसाती पानी से भरे पांच फीट गहरे गड्ढे मेंं गिर गए थे। दोनों भाई बहन थे। घटना के दौरान बच्चों के पिता काम से सेलाकुई और माता त्रिस्तरीय चुनाव में मतदान करने गई थीं। परिजन दोनों बच्चों को उपचार के लिए धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद सैफ अली को मृत घोषित कर दिया। माही उर्फ मायरा की हालत गंभीर थी। चिकित्सकों के मुताबिक उसके पेट और फेफड़ों मेंं पानी भर गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह माही उर्फ मायरा की अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई। परिजनों ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया था। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद दोनों बच्चों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित माता-पिता की दो ही संतान थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed