फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The houses being built in connivance against the approved map

एमडीडीए अधिकारियों, इंजीनियरों से सांठगांठ कर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बना रहे आशियाना

Thu, 01 Sep 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The houses being built in connivance against the approved map
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) क्षेत्र के दून, मसूरी और ऋषिकेश में अफसरों, कर्मियों की सांठगांठ से कई ऐसे आवासीय, व्यावसायिक भवनाें का निर्माण हो रहा, जो स्वीकृत मानचित्रों के विपरीत है। मामला संज्ञान में आने के बाद प्राधिकरण उपाध्यक्ष बीके संत ने ऐसे भवनों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन

एमडीडीए के प्रावधानों के मुताबिक, कोई भी आवासीय और व्यावसायिक भवन बनाने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराना होता है और इसी के तहत ही भवनों का निर्माण होना चाहिए, लेकिन कई ऐसे भवन स्वामी हैं, जो स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कर रहे हैं। यह सब एमडीडीए के अफसरों, इंजीनियर की मिलीभगत से ही संभव हो रहा है। उधर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष बीके संत का कहना है कि एमडीडीए सीमा के अंतर्गत बनने वाले आवासीय, व्यावसायिक भवनों का निर्माण स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप हो, इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही सभी जोनल अफसरों, सहायक इंजीनियरों से यह रिपोर्ट भी तलब की गई कि उनके इलाकों में मानचित्र के विपरीत जो भी आवासीय, व्यावसायिक भवन बन रहे हैं, उसके लिए क्या कार्रवाई की गई है। उपाध्यक्ष का यह भी कहना है कि प्रावधानों के विपरीत निर्माण न हो इसके लिए विशेष विभागीय टीम का गठन किया गया है, जो समय-समय पर औचक निरीक्षण कर ऐसे भवनों को चिह्नित करने के साथ ही भू-स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed