फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The high peaks of Jaunsar Bawar cover the snow

चकराता समेत ऊंची चोटियां हुई बर्फ से लकदक

Thu, 04 Feb 2021 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
The high peaks of Jaunsar Bawar cover the snow
चकराता/साहिया। मौसम के बदले मिजाज के बीच जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर की ऊंची चोटियों ने एक बार फिर बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर क्षेत्र में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा। इससे पूरा इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में भी दो इंच तक बर्फ गिरी है। इससे स्थानीय दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए ऊंची चोटियों का रुख कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक भी बर्फबारी का दौर जारी था।
विज्ञापन

बीते बुधवार से ही क्षेत्र में मौसम का रंग बदला हुआ है। बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को भी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। सुबह आठ बजे से लोखंडी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया, जबकि चकराता छावनी बाजार में सुबह 10 बजे से रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। खबर लिखे जाने तक चकराता के लोखंडी, मोयला टॉप, खडंबा, देवबन, व्यास शिखर, कनासर और कथीयान वैली आदि जगहों पर छह इंच तक बर्फ जम गई है, जबकि चकराता बाजार और आलू मंडी आदि जगहों पर दो से तीन इंच हिमपात हुआ है। जगह-जगह लोग ठंड से बचाव के लिए हीटर और अलाव तापते नजर आए। मैदानी इलाकों में भी शीतलहर बढ़ गई है। सुबह के समय बाजार में कम चहल-पहल नजर आई। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। रात आठ बजते ही सड़कों में सन्नाटा पसरने लगा।
विज्ञापन

======================
दो दिन में 10 डिग्री तक गिर गया पारा
चकराता। बदले मौसम से दिन में चढ़ता हुआ पारा एक बार फिर लुढ़क गया है। दो दिन पूर्व तक जहां चकराता का पारा अधिकतम 12 डिग्री के पास चल रहा था, वहीं बृहस्पतिवार को यह पारा गिरकर अधिकतम चार डिग्री और न्यूनतम -01 डिग्री पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

=================
गुलजार होगा पर्यटन व्यवसाय
लोखंडी के होटल व्यवसायी रोहन राणा, चकराता के होटल मालिक अमित जोशी, युद्धवीर तोमर, अर्जुन देवी, विकास अग्रवाल, रेस्टोरेंट व्यवसायी दिनेश चांदना और राजकुमार मेहता का कहना है कि ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। जनवरी में बारिश और बर्फबारी न होने से उन्हें खासा नुकसान उठाना पड़ता था। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोग सैर सपाटे के लिए चकराता की वादियों का रुख करेंगे।

=============
सड़कें हुईं बंद
चकराता। क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों और चकराता में हुई बर्फबारी के बाद चकराता-त्यूनी और मसूरी मोटर मार्ग पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दोनों सड़कें बर्फबारी के चलते बंद पड़ी हैं। इन्हें खोलने के लिए लोनिवि ने मशक्कत शुरू कर दी है। लोखंडी के पास भारी मात्रा में बर्फ जमा होने के कारण त्यूनी क्षेत्र के रहने वाले लोगों को चकराता ब्लॉक मुख्यालय आने के लिए वाया कोटी-मीनस मार्ग पर सफर करना पड़ रहा है। इसकी एवज में लोगों का समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं। वहीं मसूरी रोड पर रहने वाले लोगों को वाया साहिया सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed