{"_id":"6488d5c4a493bc3d0a0531e4","slug":"the-heat-showed-strong-attitude-the-mercury-reached-40-degrees-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1042-1564-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गर्मी ने दिखाए तल्ख तेवर, पारा पहुंचा 40 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गर्मी ने दिखाए तल्ख तेवर, पारा पहुंचा 40 डिग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछवादून में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान दिखे। राहगीर परेशान हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
एक सप्ताह के भीतर ऐसा दूसरी बार हुआ है जबकि दिन का तापमान चालीस डिग्री तक पहुंच गया। सुबह के समय सूरज के निकलते ही दिन के गर्म होने का आभास होने लगा था। ग्यारह बजते-बजते गर्मी ने अपना पूरा असर दिखा दिया। इसी बीच लगभग एक घंटा तक चली तेज और गर्म हवा ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।
सड़क पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों को गर्म हवा के थपेड़ों से जूझना पड़ा। पछवादून के सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर व विकासनगर बाजारों में आम दिनों में रहने वाली भीड़ गायब दिखी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
भीषण गर्मी में चरमराई बिजली आपूर्ति
- पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक परेशान हुए लोग
- ढकरानी, ढालीपुर, कुल्हाल, कुंजा, धर्मावाला व तिमली क्षेत्र में दिन भर आपूर्ति प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। भीषण गर्मी में पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरामरा गई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक उपभोक्ता बिजली के बार-बार जाने और कई-कई घंटे बाद आने के कारण मुसीबत झेलते रहे।
भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहे पछवादून व जौनसार बावर के निवासियों को मंगलवार को बिजली का भी संकट झेलना पड़ा। सेलाकुई के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर सहसपुर और विकासनगर में दिनभर इसी प्रकार से बिजली की आंख मिचौली चलती रही। जबकि हरबर्टपुर के ढकरानी, ढालीपुर, कुल्हाल, कुंजा, आदुवाला, शाहपुर, धर्मावाला और तिमली क्षेत्र में पूरे दिन आपूर्ति प्रभावित रही।
कुल्हाल निवासी व पूर्व राज्यमंत्री मोहम्मद असलम, कुंजाग्रांट के पूर्व प्रधान मोहम्मद आरिफ, तिमली के पूर्व प्रधान नफीस, धर्मावाला के पूर्व प्रधान जगबीर सिंह ने बताया कि दिन के समय आपूर्ति निरंतर प्रभावित रही, जिसके कारण उन्हें मुसीबत झेलनी पड़ी। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से आपूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की।
उधर जौनसार बावर के कालसी, साहिया, चकराता व त्यूणी क्षेत्र में भी बिजली की आपूर्ति गड़बड़ाई रही। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण उपकरणों पर लोड पड़ने के कारण लाइन स्वत: ही कट रही थी। उन्होंने कहा कि पांच बजे के बाद आपूर्ति में गड़बड़ी शिकायत नहीं मिली है।
--
गर्मी में राहत, पिलाया ठंडा शरबत
सेलाकुई। व्यापारियों व ग्रामीणों ने लक्ष्मीपुर-चानचक क्षेत्र में राहगीरों को ठंडे शरबत का वितरण किया। भीषण गर्मी के मौसम में ठंडे शरबत के स्टाॅल के आसपास यात्रियों की भीड़ जुटी रही। पछवादून में मंगलवार को भीषण गर्मी के प्रकोप ने अपना खूब असर दिखाया। ऐसे में लक्ष्मीपुर-चानचक निवासी व्यापारियों व ग्रामीणों ने देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजर रहे वाहनों को रोक-रोक कर यात्रियों को शरबत पिलाया। इस दौरान गुलफाम, हामिद, सुशील कुमार, गुरमीत, रहमान, किशन, मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे। संवाद