Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update: health department will find which variant patients are getting

Uttarakhand Corona Update: जीनोम सीक्वेंसिंग की तैयारी...किस वैरिएंट के मिल रहे मरीज, तलाशेगा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 28 Mar 2023 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2023 06:02 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चलेगा कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट सक्रिय है डेल्टा।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update: health department will find which variant patients are getting
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहरादून जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग की तैयारी शुरू हो गई है। ताकि, यह पता लगाया जा सके कि कोरोना का कौन सा वैरिएंट एक्टिव है। वहीं, सोमवार को जिले में नौ नए मरीज मिले और पिछले 24 घंटे में आठ मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या नौ है। इनमें से दो अस्पतालों में भर्ती हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को कोरोना के चार और रविवार को दो नए मरीज मिले थे। वहीं, शुक्रवार को एक मरीज की मौत भी हुई थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चलेगा कि कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट सक्रिय है डेल्टा।

विज्ञापन
Trending Videos

ओमिक्रॉन से घातक है डेल्टा
अप्रैल 2021 में आई कोविड की दूसरी लहर में ज्यादातर मरीजों में डेल्टा वैरिएंट मिला था। इसने भारत में जमकर कहर बरपाया था। मरीजों में फेफड़ों का इन्फेक्शन बहुत ज्यादा था। इस वजह से ऑक्सीजन की कमी भी होती गई। इसके बाद डेल्टा वैरिएंट का प्रभाव धीमा पड़ गया। जनवरी 2022 में आई कोविड की तीसरी लहर में ओमिक्रॉन ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, यह अधिक घातक नहीं था। करीब 99 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो गए थे।

देहरादून के कोरोना मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग दून मेडिकल कॉलेज के लैब में होती है। मरीजों की स्थिति अगर गंभीर लगती है तो जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी।
- डॉ. संजय जैन, सीएमओ, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed