फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The headmaster, who was wasting mid-day meals by

Dehradun News: फर्जी हाजिरी लगाकर मिड-डे मील डकार रहा प्रधानाध्यापक सस्पेंड

Sat, 02 Mar 2024 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
The headmaster, who was wasting mid-day meals by
I- जांच में गड़बड़ी मिलने में जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाईI
विज्ञापन




बच्चों की फर्जी पर हाजिरी लगाकर मिड-डे मील डकार रहे प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने जांच में गड़बड़ी सामने आने पर उप खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति रिपोर्ट यह कार्रवाई की।



मामला ब्लॉक भगवानपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालेकी युसूफनगर का है। जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने बताया कि 21 फरवरी को विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति कम और मिल-डे मील की विभाग को अधिक डिमांड भेजी गई थी। प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाओं की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई, आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने 21 फरवरी को मिड-डे मील का एसएमएस 98 बच्चों का भेजा, जबकि मौके पर बच्चों की उपस्थिति 61 मिली। जब अन्य बच्चों के बारे में जानकारी मांगी गई तो बताया कि बच्चे घर चल गए हैं।
विज्ञापन


रैंडम चेकिंग के लिए कक्षा तीन में 20 फरवरी की उपस्थिति जांची गई तो 22 बच्चों की उपस्थिति की पुष्टि की गई। जबकि, प्रधानाध्यापक की ओर से कक्षा 3 में 37 बच्चे दिखाए गए। यही नहीं अनुपस्थित बच्चों की लगातार उपस्थिति दर्ज की गई। जब अन्य शिक्षकों से बच्चों की उपस्थिति के बारे में पूछा गया तो पता चला कि प्रधानाध्यापक ने स्वयं बैठकर अनुपस्थिति दर्ज करने से इन्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की जांच उप शिक्षा भगवानपुर की ओर से की गई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधानाध्यापक अहसान अहमद को सस्पेंड कर भगवानपुर कार्यालय में अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed