फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   the great khali injured in wrestling.

खली का हेल्थ बुलेटिन जारी, स्थिर है हालत

Fri, 26 Feb 2016 08:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 26 Feb 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
the great khali injured in wrestling.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में द ग्रेट खली रिटर्न्स शो में रेसलिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए खली देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। मैक्स अस्पताल के न्यूरो विभाग के हेड डॉ. एके सिंह ने खली का हेल्थ बुलेटिन जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि खली और उनके स्टाफ ने मीडिया से किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से इंकार किया है।

विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि खली पूरी तरह होश में हैं और इमरजेंसी जैसी कोई स्थिति नहीं है। वह हाथ-पैर हिला रहे हैं और बात भी कर रहे हैं। खली का सीटी स्कैन और एमआरआई जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ़ होगी। फिलहाल डॉक्टरों ने खली की हालत स्टेबल बताई है।
विज्ञापन


उधर, मैक्स अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों और पत्रकारों के बीच धक्का-मुक्की होने की भी सूचना है। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने डीजी हेल्थ डॉ. कुसुम नरियाल से अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खली को हल्द्वानी से बृजलाल अस्पताल से गुरुवार सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना कर दिया था। करीब 12 बजे खली देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड पहुंचे। जहां से उन्हें मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया।

बुधवार को हल्द्वानी में हुई फाइट में खली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें हल्द्वानी से बृजलाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर दिया गया था।

डॉक्टरों के मुताबिक खली को 24 घंटे तक वाच किया जाएगा और फिलहाल खली को आराम की जरूरत है। खली के कंधे में फ्रैक्चर है और इसके साथ सिर में खुली चोट के अलावा गर्दन, छाती और दिमाग में चोट है। खली ने रीढ़ की हड्डी में भी दर्द बताया है। फाइट के दौरान ही कनाडा की महिला रेसलर चेल्सिया के हाथ में भी फ्रेक्चर हुआ।

गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रेसलिंग के दौरान खली से फाइट करने तीन-तीन विदेशी रेसलर पहुंचे थे। उन्होंने खली पर लात-घूसे और कुर्सियों से प्रहार किया। जिससे खली बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. अजय पाल, न्यूरो सर्जन डॉ. आरएस सोलंकी, जनरल सर्जन डॉ. पीके करन, रेडियोलॉजिस्ट जे अंसारी और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. आदिल अहमद ने खली की जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि खली के सिर में खुला घाव होने से खून बहा। उसमें टांके लगाए गए हैं। उनके सीने का एक्स रे किया गया है।

बुधवार की रात खली ने रीढ़ की हड्डी में दर्द बताया। उनके सिर का एमआरआई किया गया और उन्हें आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें 24 घंटे वाच किया जाएगा। दूसरी ओर फाइट के दौरान ही कनाडा की महिला रेसलर चेल्सिया का हाथ फ्रेक्चर हो गया था। वह भी खली के साथ देहरादून पहुंचेंगी।

पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के जस्टिन गैब्रियल जीते

the great khali injured in wrestling.

द ग्रेट खली रिटर्न्स रेसलिंग के तहत देर रात 10 बजे तक तीन मुकाबले खेले जा चुके थे। इनमें से पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के जस्टिन गैब्रियल ने अमेरिका के ब्रियन केज को पराजित किया। दूसरे में भारत के दिनेश और आस्ट्रिया के क्रिस रैबर ने भारत के पंकज और प्रंजय की जोड़ी को हराकर टैग चैंपियनशिप जीती।

जबकि तीसरे मुकाबले में भारत के हरमन सिंह ने मैक्सिको के हर्नानडेज को रिंग से बाहर फेंककर जीत दर्ज की। लेकिन यहां हर्नानडेज के साथियों ने रिंग में पहुंचकर जीत का जश्न मना रहे हरमन सिंह को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और ब्रॉडी स्टील ने खली को चैलेंज किया।

भारत की धरती पर द ग्रेट खली रिटर्न्स रेसलिंग नाम से पहली बार आयोजित रेसलिंग मुकाबले का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के जस्टिन गैब्रियल ने अपने नाम कर लिया। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मुख्यमंत्री और प्रदेश के आधा दर्जन मंत्रियों समेत 20 हजार से अधिक दर्शक  इसके गवाह बने।

द ग्रेट खली रिटर्न्स रेसलिंग प्रतियोगिता को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को रात करीब 8:30 बजे पहला मुकाबला देखने को मिला। पहली बार खुले स्टेडियम में अपनी आंखों के सामने मैच होते देख दर्शक काफी रोमांचित थे। भारी शोरगुल और तालियों के बीच मैच काफी रोमांचक भी चरम पर पहुंचता रहा।

टैग टीम चैंपियनशिप नाम से आयोजित रेसलिंग के दूसरे मुकाबले में रिंग पर उतरी क्रिस रैबर, दिनेश और पंकज व प्रंजय की जोड़ी का यह मुकाबला भी करीब 15 मिनट तक चला। एक के बाद एक पंच मारते हुए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे पर हावी होते रहे।

तीसरी फाइट में जीते हरमन

the great khali injured in wrestling.

बराबरी पर लड़े जा रहे मुकाबले में कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था, लेकिन अंत में क्रिस रैबर और दिनेश ने प्रतिद्वंद्वियों को ऐसे-ऐसे पंच मारे कि वह धराशायी हो गए और उन्होंने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया।

द ग्रेट खली रिटर्न्स रेसलिंग का तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। तीसरे मैच में भारत के हरमन सिंह ने मैक्सिको के हर्नानडेज के साथ फाइट की। इस दौरान हर बार हरमन सिंह हर्नानडेज पर भारी पड़ते रहे। अंत में हरमन ने हर्नानडेज को उठाकर रिंग से बाहर फेंक दिया। हर्नानडेज रिंग के बाहर गिरने के बाद फिर दोबारा लड़ने के लिए उठ नहीं पाए।

रेफरी ने हरमन को विजयी घोषित कर दिया। रिंग में जब हरमन अपनी जीत का जश्न मना रहे थे, इसी बीच हर्नानडेज के साथी अमेरिका के माइक नॉक्स और कनाडा के ब्रॉडी स्टील रिंग में घुस आए। उन्होंने जीत का जश्न मना रहे हरमन को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

तीसरा मुकाबला करीब 25 मिनट तक चला। हरमन को पीटने के बाद ब्रॉडी स्टील ने माइक हाथ में लेकर खली को चुनौती दी कि ‘मैं आ गया हूं। कहां है खली। हिम्मत है तो आकर मुझसे लड़। खली मेरा तुझे खुला चैलेंज है।’ यह सुनकर दर्शक दीर्घा में खली-खली, द ग्रेट खली के नारे गूंजने लगे। अंतत: हरमन सिंह विजेता घोषित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed