फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   the great khali and brody steele fight in dehradun.

आज शाम खून का बदला खून से लेने रिंग में उतरेंगे खली

Sun, 28 Feb 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Feb 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
the great khali and brody steele fight in dehradun.

प्रतिद्वंद्वियों को चित करने के लिए महाबली खली रेसलिंग रिंग में उतरने के लिए बेताब हैं। दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने एलान कर रखा है कि हल्द्वानी के मैच में धोखे से वार करने वालों को वह देहरादून में सबक सिखाएंगे।

विज्ञापन


रविवार को दून के राजीव गांधी क्रिकेट स्टोडियम के खाली ब्रॉडी स्टील से बदला लेने उतरेंगे। खली ने ब्रॉडी सहित सभी विदेशी रेसलरों को चेताया है कि वह खून का बदला खून से लेंगे।
विज्ञापन


वहीं, ब्रॉडी हल्द्वानी में मिली सफलता को दोबारा दोहराने का दम भर रहे हैं। कनाडा के रेसलर ब्रॉडी स्टील ने शनिवार को भारतीय रेसलरों के खिलाफ जमकर जहर उगला है। ऐसे में दर्शकों को रोमांचक फाइट का थ्रील जरूर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून के रेसलिंग एरिना में रविवार देर शाम होने वाले मुकाबले में सबसे टक्कर का मुकाबला द ग्रेट खली और ब्रॉडी स्टील के बीच होना है। खली ने कहा है कि रिंग में उतरने के लिए वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ब्रॉडी ने कहा कि वह खली से डरे नहीं हैं

the great khali and brody steele fight in dehradun.

खली ने शनिवार को रेसलिंग रिंग की पूजा अर्चना कर रिंग में नारियल फोड़ा। हल्द्वानी में ब्रॉडी की साजिश से गुस्साए खली का कहना है कि ब्रॉडी के साथ उसके दोनों साथी रेसलर नॉक्स और अपोलो भी साथ आएंगे तो भी वही जीतेंगे।

उन्होंने बताया कि वह रिंग में आने वाले हर रेसलर को चित करेंगे। खली ने बताया कि एक बार जापान में एक रेसलर को इतना पीटा था कि वह मौके पर ही मर गया था।

उधर, ब्रॉडी शनिवार को विदेशी रेसलरों के साथ सीएम आवास पहुंचे थे। ब्रॉडी ने कहा कि वह खली से डरे नहीं हैं। गुस्सा दिखाते हुए उन्होंने कहा कि हमने तुम लोगों को कंट्रोल किया और सिखाया। सवा सौ करोड़ लोगों के देश के हीरो खली को जब पीट सकता हूं तो फिर किसी को भी पीट सकता हूं।

उन्होंने कहा कि खली की मदद के लिए 25 हजार लोग आए, लेकिन मैंने उनके सामने खली को पीटा। हल्द्वानी में हुई फाइट के दौरान खली पर धोखे से वार करने वाले दोनों रेसलर नॉक्स और अपोलो ने भी ब्रॉडी का समर्थन किया।

द ग्रेट खली शो देखने के लिए स्टेडियम जाने का रूट

the great khali and brody steele fight in dehradun.

देहरादून महाराणा प्रताप स्टेडियम में रविवार को होने वाले द ग्रेट खली रिटनर्स शो में आने जाने वाले लोगों के लिए अलग से रूट निर्धारित किए है, ताकि एक मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव न बन सके।  रेसलिंग शो में देश के तमाम हिस्सों के अलावा विदेशों से मेहमानों के आने की संभावना है। इसलिए वीआईपी और दर्शकों के लिए अलग रूट बनाया गया है।

रेसलिंग शो के दौरान रहेंगे यह रूट
- सर्वे चौक से स्टेडियम जाने के लिए सहस्त्रधारा क्रासिंग, नाला पानी चौक, तपोवन चौक, रायपुर बाजार, शिव मंदिर होकर जाना होगा।
- मसूरी और डायवर्जन से आईटी पार्क, नालापानी, तपोवन रोड, रायपुर बाजार से वाहनों को स्टेडियम भेजा जाएगा।
- ऋषिकेश से आने वाले वाहन रानी पोखरी से सोडा सरोली गांव होते हुए स्टेडियम तक पहुंचेंगे।
- डोईवाला से आने वाले दर्शक नकरौंदा और शिव मंदिर होते हुए स्टेडियम तक आएंगे।
- रिस्पना और हरिद्वार बाईपास रोड से स्टेडियम के लिए भगवानदास मेडिकल कॉलेज, बाला वाला, मानसी पुलिया से होकर जाएंगे।

यह रहेगा वीआईपी रूट
- वीआईपी को ईसी रोड, आराघर चौक, फव्वारा चौक, पुलिया नंबर छह, लाडपुर तिराहा, रायपुर बाजार से महाराणा प्रताप स्टेडियम पहुंचाया जाएगा।
नोट: रिस्पना पुल तिराहा होते हुए हरिद्वार की तरफ जाने वाला और डोईवाला की तरफ से आने वाले यातायात का दबाव बढ़ने पर दूधली मार्ग से निकाला जाएगा।

चार हजार वाहनों की पार्किंग
रेसलिंग शो को लेकर चार हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पुलिस ने दो स्थानों पर यह व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed