फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The government should guarantee the purchase of 100% of the crops of the farmers

Dehradun News: किसानों की शत प्रतिशत फसलों की खरीद की गारंटी दे सरकार

Thu, 29 Jan 2026 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
The government should guarantee the purchase of 100% of the crops of the farmers
- केंद्र सरकार के बजट से उत्तराखंड के किसानों को है बड़ी उम्मीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। केंद्र सरकार के बजट से उत्तराखंड के किसानों को बड़ी उम्मीद है। किसानों का कहना है, सरकार तय मूल्य पर उनकी शत प्रतिशत फसलों की खरीद की गारंटी दे। वहीं, नकदी फसलों के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
किसानों का कहना है कि वे परंपरागत के साथ ही नकदी फसलें उगाते हैं, लेकिन न्यूनतम मूल्य पर उनकी शत प्रतिशत फसलों की खरीद की कोई गारंटी नहीं हैं। यही वजह है कि किसानों को कई बार औने-पौने दाम पर अपनी फसल बेचनी पड़ती है, इससे उनकी लागत तक नहीं निकल पाती। नैनीताल जिले के मल्ला निगलाठ गांव निवासी नीरज मेहरा बताते हैं कि पर्वतीय जिलों में जंगली जानवर फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। 90 प्रतिशत लोगों ने इसी वजह से खेती छोड़ दी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार से उम्मीद है कि इस बजट में फसलों की सुरक्षा के लिए सरकार कोई ठोस योजना लेकर आएगी। मोथरोवाला निवासी एचपी जोशी के मुताबिक किसानों को सही बीज नहीं मिलता। इससे उनकी उन्हें गुणवत्तायुक्त सही बीज उपलब्ध कराया जाए। दूधली निवासी मोहन सिंह बोरा के मुताबिक क्षेत्र में लोग देहरादून शहर का गंदा पानी खेतों में आने से जैविक खेती नहीं कर पा रहे हैं। इससे त्वचा संबंधी रोगों की भी समस्या बनी है। उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में कोई कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
किसान जो फसल उगाते हैं, उसकी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शत प्रतिशत खरीद की गारंटी दी जानी चाहिए। ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके। वहीं, व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार को कोई योजना लाएं। - परमा राम, पूर्व कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed