{"_id":"658b216b9e2deaf74a0c7054","slug":"the-government-pays-special-attention-to-these-children-who-dehradun-news-c-5-1-drn1032-315863-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों के बच्चों से आगे : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों के बच्चों से आगे : रावत
विज्ञापन
I- भगवानपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज घारकोट में स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया
I
I
I
I- स्कूल की पुस्तिका ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया गयाI
सरकारी स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों के बच्चों से आगे हैं। सामान्य परिवार से आए इन बच्चों पर सरकार का विशेष ध्यान रहता है। यह बात मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत ने मंगलवार को भगवानपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज घारकोट में स्कूल के वार्षिकोत्सव पर कही। वह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बेहतर शिक्षा किसी बड़े भवन से नहीं बल्कि उच्च स्तरीय शिक्षकों से होती है। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य डॉ. अतुल श्रीवास्तव और सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना की। प्राचार्य ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल का आभार जताते हुए इंटर कॉलेज की उपलब्धियां गिनाईं।
इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसमें मंगलगीत, शिव स्तुति, घूमर और फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत किया गया। इन कार्यक्रमों में काजल, तनिषा, आंशिका, मनीषा, आंचल, अंजलि सहित कई छात्राओं ने भाग लिया। वार्षिकोत्सव में स्कूल की पुस्तिका ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मंच संचालन अंबिका कोठरी और अमन ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हंसो देवी, शिक्षक के एन सती, अमर सिंह बुटोला, दलेर सिंह, वीएल शाह, मुशायदा परवीन आदि मौजूद रहे।
हमारा ध्यान सरकारी स्कूलों पर ही : मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत ने अपने वक्तव्य में कहा, निजी स्कूल हमें बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करते हैं पर हम कभी नहीं जाते। हमारा ध्यान अपने राजकीय स्कूलों पर ही रहता है।