{"_id":"6545399a93b75214ee0ac508","slug":"the-government-has-approved-about-rs-3-crore-for-flood-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-280412-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए तीन करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए तीन करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
Iसिंचाई विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कीI
Iअमलावा नदी के दोनों तरफ होंगे बाढ़ सुरक्षा कार्यI
अमलावा नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए शासन ने करीब तीन करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सिंचाई विभाग ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। जिससे साहिया के लोगों ने राहत महसूस की है।
हर साल बरसात में अमलावा नदी के उफान पर आने से साहिया बाजार को खतरा उत्पन्न हो जाता है। बाजार का अधिकांश रिहायशी इलाका अमलावा नदी से सटा हुआ है। नदी के उफान पर आने से हमेशा खतरा बना रहता है। लोगों को रात जाग कर काटनी पड़ती है।
बीती 19 जुलाई को भारी बारिश के चलते नदी उफान पर आ गई थी। जिससे साहिया बाजार से सटे साहिया पाटन के साथ ही कृषि मंडी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय इंटर काॅलेज और राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन को खतरा उत्पन्न हो गया था।
विज्ञापन
कई जगह पर भू-धंसाव हो गया था। तब विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने मौका का निरीक्षण किया था। उच्चाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता को शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।
Iबजट स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर रखी गई है। प्रक्रिया को पूर्ण कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। नदी के बाएं और दाएं तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य होने हैं। - पीए राय, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड अंबाड़ीI