फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The goal is to form government in the state: Kukreti

प्रदेश में सरकार बनाना लक्ष्य : कुकरेती

Sat, 06 Sep 2025 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 06 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The goal is to form government in the state: Kukreti
उक्रांद के कार्यक्रम में उप​स्थित पदा​धिकारी। स्रोत दल
उत्तराखंड क्रांति दल पछवादून इकाई की ओर से डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि दल के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य अब प्रदेश में सरकार बनाना है। उत्तराखंड क्रांति दल की संघर्ष यात्रा केवल राज्य निर्माण तक सीमित नहीं थी बल्कि उसका वास्तविक लक्ष्य राज्य को उसके उद्देश्य और मूल्यों के अनुरूप सुरक्षित व समृद्ध बनाना है।
विज्ञापन




राज्य निर्माण की लड़ाई कठिन थी परंतु, अब उससे भी कठिन चुनौती राज्य को बचाने और आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने की है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर पार्टी कार्यकर्ता मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

नगर अध्यक्ष विकासनगर के पद के लिए जय कृष्ण सेमवाल, नगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, देवी प्रसाद डंगवाल, अमजद मिर्जा, नगर महामंत्री व कार्यालय प्रभारी पूर्ण प्रसाद भट्ट, महामंत्री सायन सिंह असवाल, दरबान सिंह असवाल, नगर सचिव विनोद रावत, नगर सह सचिव सुमन गुलेरिया, रेखा सजवाण, संयुक्त सचिव जावेद गौड़, प्रचार मंत्री उर्मिला थपलियाल, सह प्रचार मंत्री अनीता चमोली को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाकपत्थर सरोज जोशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नगर आबिद अंसारी, नगर कार्यकारिणी सदस्य राधा कृष्ण लखेड़ा, मदनलाल पाल, ब्लॉक अध्यक्ष विकासनगर भूपेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक उपाध्यक्ष अमरदेव जोशी, ब्लॉक महामंत्री दिनेश थपलियाल, ब्लॉक महामंत्री संगठन सीमा कुकरेती, ब्लॉक अध्यक्ष सहसपुर यशपाल नेगी, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अमित बिष्ट, नगर अध्यक्ष हरबर्टपुर पूनम भट्ट को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed