{"_id":"683df95ac802b6dd5a06524a","slug":"the-ganga-cleaning-campaign-has-been-initiated-dehradun-news-c-5-1-drn1046-706558-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तराखंड में चलेगा गंगा सफाई अभियान, कार सेवक रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तराखंड में चलेगा गंगा सफाई अभियान, कार सेवक रवाना
विज्ञापन
सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों की ओर से गंगा सफाई अभियान की पहल की गई है। इसके लिए प्लास्टिक उन्मूलन कार सेवा शुरू की गई है। इसके लिए प्लास्टिक उन्मूलन कार सेवा को मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिशन का उद्देश्य गंगा तटों पर वृक्षारोपण, माइक्रोप्लास्टिक की उपस्थिति को मापने सहित प्रदूषण मानचित्रण और नदी में निर्मलता (शुद्धता) और अविरलता (मुक्त प्रवाह) को बहाल करने के लिए जन जागरूकता को बढ़ाना है। इस पहल को उत्तराखंड राज्य प्रशासन, सीमा सड़क संगठन और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से समर्थन दिया जा रहा है। अभियान के तहत अतुल्य गंगा स्वयंसेवक सात जून तक गंगोत्री और हर्षिल के बीच सड़क के किनारे और पहाड़ी ढलानों पर बिखरे सभी प्लास्टिक कचरे को एकत्र करेंगे। एकत्र किए गए कचरे को आगे के निपटान के लिए शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को सौंप दिया जाएगा। इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक गोपाल शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल हेम लोहुमी, लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।