फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The fraudsters who made the land documents have

Dehradun News: अफसरों के ऐसे हस्ताक्षर बनाए कि फोरेंसिक एक्सपर्ट भी चकराए

Tue, 19 Sep 2023 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
The fraudsters who made the land documents have
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र की जमीन का फर्जी बैनामा करने का मामला, फोरेंसिक जांच में पाए गए सही
विज्ञापन




तीन दशक पहले तैनात रहे अधिकारियों के हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से कराए गए हैं हस्ताक्षर



मेरठ के कुछ हैंड राइटिंग एक्सपर्ट भी पुलिस के रडार पर, जल्द हो सकती है कार्रवाई



जमीनों के दस्तावेज बनाने वाले जालसाजों ने पूर्व अधिकारियों के ऐसे हूबहू हस्ताक्षर किए हैं कि फोरेंसिक एक्सपर्ट भी इनमें कमी नहीं निकाल पाए। कई दिन की गहन पड़ताल के बाद इन्हें मूल हस्ताक्षर करार दिया गया। बताया जा रहा है कि जालसाजों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हैंड राइटिंग एक्सपर्ट को साथ लेकर यह कारनामा किया है। ऐसे कई हैंड राइटिंग एक्सपर्ट भी पुलिस के रडार पर आए हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।



रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच कर रही पुलिस टीम पिछले दिनों हुए बड़े फर्जीवाड़ों की पड़ताल भी कर रही है। इसी बीच क्लेमेंटटाउन स्थित एक जमीन के दस्तावेज बनाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया। इस बैनामे को फर्जीवाड़े से तैयार करने के लिए करीब 35 साल पहले तैनात रहे अधिकारियों के हस्ताक्षर किए गए हैं। इन हस्ताक्षरों के मूल हस्ताक्षरों से मिलान के लिए फोरेंसिक लैब को सैंपल भेजा गया था। यहां कई दिनों तक इनकी जांच की गई। लेकिन, फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी इनमें कोई कमी नजर नहीं आई।
विज्ञापन


हस्ताक्षर लिखने के तरीके से लेकर पेन के दबाव तक की कसौटी पर इन्हें परखा गया। सूत्रों के मुताबिक फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी यही रिपोर्ट पुलिस को दे दी कि यह हस्ताक्षर संबंधित अधिकारी के ही हैं। लेकिन, फर्जीवाड़ा हाल के दिनों में किया गया है और संबंधित अधिकारी अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने हस्ताक्षर किए हों। पुलिस को पड़ताल में पता चला कि गिरोह ने इसके लिए हैंड राइटिंग एक्सपर्ट का साथ लिया है। गिरोह में मेरठ और अन्य जगहों के हैंड राइटिंग एक्सपर्ट भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन









कई बार कराते हैं पुष्टि



गिरोह में एक-दो नहीं बल्कि चार से ज्यादा हैंड राइटिंग एक्सपर्ट हैं। इन्हें रुपये देकर हस्ताक्षर कराए जाते हैं। इसके बाद इन हस्ताक्षरों की दूसरे हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से पुष्टि कराई जाती है। जब एक साथ कई एक्सपर्ट इनके हूबहू होने की पुष्टि करते हैं तो इनके माध्यम से फर्जी बैनामे तैयार करा लिए जाते हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम इन एक्सपर्ट को भी जल्द गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed