फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The fraud victims reached the advocate's chamber to find the accused and staged a protest

Dehradun News: आरोपी को ढूंढने अधिकवक्ता के चेंबर पहुंचे ठगी पीड़ित, किया प्रदर्शन

Fri, 25 Oct 2024 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
The fraud victims reached the advocate's chamber to find the accused and staged a protest
I
विज्ञापन

IIआरोपी को ढूंढने अधिकवक्ता के चेंबर पहुंचे ठगी पीड़ित, किया प्रदर्शन
I
I

I
I-जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी परपज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नाम की कंपनी ने की करोड़ों की ठगी
I
I-अदालत में विचाराधीन हैं मुकदमे, पिछली बार कोर्ट परिसर में भी निवेशकों ने किया था हंगामा
I
Iमुकदमे की तारीख पर पहुंचे ठगी का शिकार निवेशकों और एजेंट आरोपी को ढूंढते हुए अधिवक्ता के चेंबर तक पहुंच गए। जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी परपज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नाम की कंपनी पर प्रदेशभर के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपी वहां नहीं मिला तो उन्होंने वहीं पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत किया।
I
Iबता दें कि इस कंपनी के संचालकों के खिलाफ रायवाला, विकासनगर, डोईवाला, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा आदि जगहों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में बड्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। ये मुकदमे स्पेशल कोर्ट बड्स एक्ट में चल रहे हैं। पिछले दिनों कोर्ट की तारीख पर पहुंचे निवेशकों और एजेंटों ने कोर्ट परिसर में हंगामा किया था। इसके बाद मामले की सुनवाई को स्थगित कर दिया गया था। आरोप है कि इस कंपनी ने 600 करोड़ रुपये की ठगी उत्तराखंड और आसपास के प्रदेशों के लोगों से की है। लोग अब पैसे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

I
Iएक मुकदमे की बृहस्पतिवार को भी सुनवाई होनी थी। इसी के चलते वहां पर बहुत से निवेशक और एजेंट भी पहुंचे थे। उन्हें पता चला कि संचालक अपने अधिवक्ता के चेंबर में है तो वे उसे ढूंढते हुए चेंबर तक पहुंच गए। वहां पर उन्होंने हंगामा भी किया। बता दें कि इस कंपनी के प्रदेशभर में ऑफिस थे। इनके माध्यम से लोगों से हर दिन रुपये जमा कराए जाते थे। आरडी और एफडी में मोटे ब्याज का लालच लोगों को दिया गया था। लेकिन, एकाएक कंपनी के सारे ऑफिस बंद हो गए और संचालक भी वहां से भाग निकले।I
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान कछला मार्ग पर बाइकों भिडंत में घायल युवक। संवाद

सहसवान कछला मार्ग पर बाइकों भिडंत में घायल युवक। संवाद

सहसवान कछला मार्ग पर बाइकों भिडंत में घायल युवक। संवाद

सहसवान कछला मार्ग पर बाइकों भिडंत में घायल युवक। संवाद

सहसवान कछला मार्ग पर बाइकों भिडंत में घायल युवक। संवाद

सहसवान कछला मार्ग पर बाइकों भिडंत में घायल युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article