फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The forest guards' sit-in protest continued for the seventh day

Dehradun News: वन आरक्षियों का सातवें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

Tue, 10 Dec 2024 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The forest guards' sit-in protest continued for the seventh day
वन आरक्षियों का मुख्यालय पर सातवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। वन आरक्षियों ने कहा कि अंतिम चयन के परिणाम आने के पांच महीने बाद भी नियुक्तियां नहीं दी जा रही है। सरकार ने वन आरक्षियों को जल्द नियुक्ति नहीं दी तो 11 दिसंबर से मुख्यालय पर अनशन शुरू किया जाएगा। महावीर देवराज ने कहा कि वन आरक्षी भर्ती का अंतिम परिणाम 15 जनवरी 2024 को लोक सेवा आयोग की ओर से जारी हुआ था। आयोग की ओर से प्रतीक्षा सूची के लिए 10 से 11 मार्च 2024 को शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाई गई और 23 अप्रैल 2024 को अभिलेख सत्यापन कराया गया। वहीं 14 जून 2024 को विभाग की ओर से 162 वन आरक्षी की मांग आयोग से की गई। 19 जुलाई 2024 को वन आरक्षी प्रतीक्षा सूची के 159 पदों का अंतिम चयन का परिणाम आयोग की ओर से जारी किया गया लेकिन चयन के बाद से अभी तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल सकी है। इस दौरान मंदीप, अखिलेश, मोहित, धीरज बिष्ट, आशीष, ओमकार, दौलत राम रतूड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन






Iअवार्ड से नवाजे गए करम राम
I



भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से नई दिल्ली में 40वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें शोषिक, वंचित समाज, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए संघर्ष करने के लिए उत्तराखंड एससीएसटी एंप्लॉयज फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष और अनु सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग के करम राम को चक्रवर्ती सम्राट अशोक नेशनल अवार्ड 2024 से नवाजा गया। प्रदेश में पहली बार किसी व्यक्ति को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed