फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The forest department caught both the prolific langurs and released them in Rajaji National Park, away from Mussoorie.

मसूरी में वन विभाग की टीम ने दो उत्पाती लंगूरों को पकङ कर राजाजी नेशनल पार्क में छोङा

Fri, 10 Dec 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The forest department caught both the prolific langurs and released them in Rajaji National Park, away from Mussoorie.
मसूरी में वन विभाग की टीम ने दो उत्पाती लंगूरों को पकङ कर राजाजी नेशनल पार्क में छोङा - फोटो : MUSSOORIE
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बन चुके लंगूरो से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है,वन विभाग ने दोनो उत्पाती लंगूरों को पकङ कर मसूरी से दूर राजाजी नेशनल पार्क में छोङ दिया, वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि वन वि भाग की टीम ने एक लंगूर को पिंजरे की सहायता से और दूसरे उत्पाती लंगूर को ट्रैंकुलाईज कर पकङा है, लंगूर के नाक के सोयब सेंपल लेकर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर बरेली भेजा गया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने बताया कि मसूरी शहर के साझा दरबार कैंपटी रोङ, इंदिरा कालोनी में पिछले कई दिनों से एक लंगूर द्वारा उत्पात मचाया जा रहा था कई लोगों पर लंगूर द्वारा हमला भी किया गया, कैंपटी रोङ में पिंजरा लगाकर उत्पाती लंगूर को पकङा लिया है, साथ ही दूसरा लंगूर मालरोङ में हिल क्वीन,जवाहर एक्वेरियम सहित आसपास के क्षेत्र में उत्पात मचा रहा था ,मालरोङ में कई पर्यटकों पर पूर्व में लंगूर हमला भी कर चुका था , उन्होने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार लंगूरों पर नजर बना रखी थी,वन विभाग की टीम ने एक लंगूर को ट्रैंकुलाईज कर और दूसरे को पिंजार लगाकर पकङा है दोनों को लंगूर को वन विभाग के परिसर ब्रुकलैंड बारलोगंज लाया गया, साथ ही बताया कि लंगूर के नाक से सोयब सेंपल लेकर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान इज्जनगर बरेली भेजा गया, साथ ही पकङे गए दोनो उत्पाती बंदरों को राजाजी नेशनल पार्क में छोङा गया । वन विभाग की टीम में पशु चिकित्साधिकारी मालसी चिङियाघर राकेश नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला, जगजीवन लाल,सुरेद्र प्रसाद भटट, दिवान सिंह नेगी, विशन सिंह पयालस धीरेन्द्र सिंह कंडारी, मुलायम सिंह शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed